बाजार में गर्म कड़ाही में गिरने से जली बच्ची
Advertisement

बाजार में गर्म कड़ाही में गिरने से जली बच्ची

उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में गर्म तेल की कड़ाही में फिसलकर गिर जाने के कारण छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जल गई।

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में गर्म तेल की कड़ाही में फिसलकर गिर जाने के कारण छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जल गई।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी के शरीर के अंग और पेट बुरी तरह से जल गए। घटना शनिवार की शाम को हुई तब पीड़िता एक नाश्ते की दुकान के पास खेल रही थी, जहां शाम का नाश्ता तैयार करने के लिए तेल गर्म किया जा रहा था। दुकान के मालिक ने अवैध रूप से सड़क का अतिक्रमण कर रखा था और गर्म कड़ाही को अपनी दुकान के बाहर ही रखा था।

पिछले साल इसी तरह का एक मामला त्रिलोकपुरी में भी हुआ था तब एक दो वर्षीय बच्ची की गर्म तेल की कड़ाही में गिरने से मौत हो गई थी। एक भीड़ भाड़ वाले बाजार में एक ई रिक्शा से टक्कर के बाद बच्ची अपनी मां की गोद से कड़ाही में जा गिरी थी।

अशोक विहार इलाके के बाजार में हुआ यह हादसा शाम करीब आठ बजे हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़िता अपने घर के सामने मिठाई की दुकान के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी तभी वह गर्म तेल की कड़ाही से टकरा गई। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।’’ पुलिस ने दुकान के मालिक श्री चंद को दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। श्री चंद पर भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending news