दिल्ली में रौद्र रूप में आई यमुना, खतरे में है 10 हजार लोगों का जन-जीवन
Advertisement

दिल्ली में रौद्र रूप में आई यमुना, खतरे में है 10 हजार लोगों का जन-जीवन

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और दिन के दौरान हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार कर जाने के कारण यमुना से सटे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा, जिसके बाद अधिकारियों ने शनिवार को सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और दिन के दौरान हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

बाढ़ के चलते 10 हजार लोग निकाले गए
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में युमना सुबह 10 बजे तक खतरे के निशान 205.06 मीटर से ऊपर बह रही थी." नोडल अधिकारी (प्रीत विहार) अरुण गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "इससे 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. नदी के किनारे और निचले इलाकों से लोगों को स्थानातंरित किया जा रहा है." अधिकारी ने कहा कि रात तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है.

यमुना के किनारे बसे लोगों को किया गया अलर्ट
चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार सुबह बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया. बैराज दिल्ली में पीने का पानी मुहैया कराता है." अधिकारी ने कहा कि यमुना से सटे गांवों के निवासियों को अधिक पानी छोड़े जाने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले से होकर गुजरती है.

fallback

यमुनानगर के उपायुक्त गिरिश अरोड़ा ने कहा कि सुबह जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि सेना को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम के साथ अलर्ट पर रखा गया है. यमुनानगर जिले में हालांकि किसी प्रकार की संपत्ति और जान माल की हानि की सूचना नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी.

Trending news