Draupadi Murmu: आदिवासी समाज से ताल्लुक, झारखंड की पूर्व गवर्नर, कौन हैं NDA की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू
Advertisement
trendingNow11228184

Draupadi Murmu: आदिवासी समाज से ताल्लुक, झारखंड की पूर्व गवर्नर, कौन हैं NDA की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू

Draupadi Murmu as Presidential Election: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है. हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं.

Draupadi Murmu: आदिवासी समाज से ताल्लुक, झारखंड की पूर्व गवर्नर, कौन हैं NDA की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू

Presidential Election: NDA ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का बड़ा ऐलान कर दिया है. बता दें कि वो पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. बता दें कि उनका जन्म ओडिशा में हुआ था. ऐसे में माना जा रहा है कि अब बीजू जनता दल NDA को समर्थन दे सकता है. इसके पीछे वजह है कि मुर्मू उसी राज्य से आती हैं जहां नवीन पटनायक के नेतृत्व में BJD की सरकार चल रही है.

BJP प्रमुख ने किया ऐलान

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है. हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं.

ओडिशा से है तालुक्क

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल रह चुकी हैं. बता दें कि द्रौपदी 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं थीं. वह झारखंड की नौवीं राज्यपाल रहीं. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं.

भाजपा ने साधा वोट

उनके नाम के ऐलान के साथ ही राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आदिवासी समुदाय पर भाजपा का फोकस है. माना जा रहा है कि पार्टी उनके बहाने आदिवासी वोटों पर नजर टिकाए हुए है. 
 
देश को मिलने जा रहा पहला आदिवासी राष्ट्रपति

आपको बता दें कि पहला मौका है जब देश को आदिवासी राष्ट्रपति मिलने जा रही हैं. इससे पहले अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं रहा. इस लिहाज से मुर्मू आदिवासी और महिला, दोनों वर्ग में फिट बैठती हैं. 

LIVE TV 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news