Gangotri-Yamunotri Kapat Close: शीतकाल के लिए आज बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के इस दिन होंगे बंद
Advertisement

Gangotri-Yamunotri Kapat Close: शीतकाल के लिए आज बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के इस दिन होंगे बंद

Chardham Yatra News: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. इसके बाद मां गंगा की डोली नीचे उतरकर अपने मायके मुखबा गांव में आ जाएगी.

Gangotri-Yamunotri Kapat Close: शीतकाल के लिए आज बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के इस दिन होंगे बंद

Gangotri-Yamunotri Dham News: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट आज अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर्व पर दिन 12 बजकर 01 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद दोपहर 12:05 बजे मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड और हजारों श्रद्धालुओं के साथ गंगोत्री धाम से मां गंगा के मायके मुखबा (उखीमठ) के लिए रवाना होगी. रात में गंगा मां की डोली चंडेश्वरी देवी मंदिर (माकेंडेय मंदिर) में विश्राम करेगी. इसके बाद 27 अक्टूबर को मां गंगा की उत्सव डोली मायके मुखबा में पहुंचेगी, जहां पर अगले 6 महीने तक श्रद्धालु यहीं पर मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे. 

आज सुबह बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल के मुताबिक आज अन्नकूट पर सुबह 10.15 बजे मां गंगा का मुकुट उतारा जाएगा. उसके बाद निर्वाण दर्शन करके वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक किया जाएगा. फिर पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद देश-विदेश के श्रद्धालु अगले 6 महीने तक मुखबा गांव में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे.

यमुना मैया के कपाट कल होंगे बंद

वहीं यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट भैया दूज के अवसर पर गुरूवार यानी 27 अक्तूबर को 12 बजकर 09 मिनट पर बंद होंगे. इसके बाद यमुना मैया की डोली अपने मायके खरसाली गांव में आ जाएगी. यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भाई दूज के दिन 27 अक्तूबर को दोपहर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम की विधिवत पूजा अर्चना होगी. इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. वहां से मां यमुनोत्री की डोली नीचे खुशीठ के खरसाली में आ जाएगी. 

इस साल रिकॉर्डतोड़ संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बताते चलें कि सर्दियों में उत्तराखंड के चारों धामों में भारी बर्फबारी होती है, जिसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं और देव प्रतिमाएं अपने शीत प्रवास के लिए नीचे आ जाती हैं. इस साल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड तोड़ 11 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं दर्शन किए हैं, जिसे प्रदेश में तीर्थांटन के लिहाज से बढ़िया माना जा रहा है.

(ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर)

Trending news