Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के आगाज के लिए मां गंगा की भोग मूर्ति विग्रह डोली आज अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए धूमधाम से रवाना हो गई है. इस मौके पर मुखवा गांव के लोगों ने मां गंगा को कल्यो (कंडा) और स्थानीय फाफरे का भोग लगाकर नम आंखों के साथ छह महीने के प्रवास के लिए भावुकता के साथ विदा कर दिया है.
Char Dham Door Closed: चारधाम के कपाट बंद होने की तारीख आ गई है. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद होने की तारीख तय हो गई है. तय तारीख और समय के मुताबिक पूरे विधि विधान से चारों धाम के कपाट बंद किए जाएंगे. जानिए पूरी डिटेल...
Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड में एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला है. यहां उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा नदी पहाड़ों से सैलाब की तरह आई, जिसमें घर और दुकानें पत्तों की तरह बह गए. इस तबाही में दर्जनभर से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटना के तुरंत बाद SDRF, NDRF, आर्मी और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं.
Chardham Yatra 2025: आज से चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो गई है. ऐसे में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. सनातन धर्म में चारधाम यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. तो जानिए इसका महत्व और मान्यता...
Gangotri Dham Video: गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को भक्तों के लिए खुल रहे हैं. सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे. इसलिए पहले गंगोत्री धाम मंदिर और उसके परिसर को फूलों और लाइट्स से दुल्हन की तरह सजाया जिससे उसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के अवसर पर सीएम धामी खुद भी मौजूद रहेंगे.
Gangotri Dham News: गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की उत्सव डोली. अपने मायके मुखवा मुखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी. भैया दूज के दिन मां गंगा अपने मायके पहुंचेगी.
उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसमें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के चलते स्थिति गंभीर होती जा रही है....भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है.
Ganga Dussehra Gangotri Dham: उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. आज सुबह से गंगोत्री धाम में भारी संख्या में स्थानीय देव डोलियां और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर्व जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां गंगा में स्नान करता उसके जन्म जन्मन्तर के पाप मिट जाते हैं. राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद आज के ही दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं.
Chardham Yatra 2024: पंजीकरण न होने के चलते पिछले कई दिनों से हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तराखंड सरकार ने ऐसे यात्रियों को स्पेशल पास देकर चारधाम यात्रा पर भेजने की बड़ी सौगात दी है. इनमे वे यात्री भी हैं जो फर्जी पंजीकरण का शिकार हो गए थे और खुद को ठगा महसूस कर रहे थे. हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन से अब तक ऐसे हजारों यात्रियों को स्पेशल पास दिए गए हैं.
Chardham Yatra: 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस बार भारी भीड़ देखने को मिल रही है. पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की वजह से सारी व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है. भले ही प्रशासन ने दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं गंगोत्री धाम में तो 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है. माना जा रहा है कि श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Gangotri Yumonotri Dham: उत्तरकाशी में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खासकर दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया, जबकि यमुनोत्री की भीड़ और गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में गंगोत्री में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इससे धाम में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है. इधर रिकॉर्ड भीड़ जुटने पर पुलिस-प्रशासन ने देर रात तक व्यवस्था बनाए रखी.
Chardham Yatra 2024: गंगा सप्तमी के मौके पर गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों का जत्था नहीं पहुंच पाया. जिसकी वजह से तीर्थ पुरोहित यात्रा व्यवस्था को लेकर खासा नाराज हैं. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि लंबे-लंबे अंतराल तक तीर्थ यात्रियों को उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ समेत अन्य स्थानों पर रोका जा रहा है. जिसके कारण तीर्थ यात्री समय पर धाम में नहीं पहुंच पा रहे हैं. वीडियो देखें
Gangotri Dham Video: अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. आप भी घर बैठे करें दर्शन..
Gangotri Dham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त की घोषणा आज हो गई है. गंगोत्री कपाट 10 मई को खुलेंगे. लेकिन इसके शुभ मुहूर्त और शुभ बेला की घोषणा 14 अप्रैल के यमुना जंयती के दिन की जाएगी.
Kedardham Opening Date: चार धाम यात्री के तीर्थ यात्रियों के लिये खुशखबरी है. केदारनाथ और गंगोत्रीधाम के कपाट 10 मई को खुलने जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजे से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए खोले जाएंगे.
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. गंगोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई है. पूरा मंदिर बर्फ की चादर में ढ़का हुआ है. इस खूबसूरत नजारे को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. इससे मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है साथ ही ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. एक तरफ यह देखने में लग तो काफी खूबसूरत रहा है वहीं दूसरी तरफ वहां रह रहे लोगों के लिए आदेश जारी किया गया है कि घरों में जरुरत की चीजें और दवाई लाकर रख लें. देखें वीडियो...
Uttarkashi News: उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के बीच गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम जाने के मार्ग बंद हो गए हैं. करीब एक फीट बर्फ गंगोत्री राजमार्ग पर जमा है.
Uttarkashi Snowfall: उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है. इसके अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत आस-पास बर्फबारी हुई. बर्फबारी का ये मनमोहक नजारा देखिए.
Uttarkashi Gangotri Dham: उत्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व औरअभिजीत मुहूर्त पर ठीक 11:45 पर बंद किये गए. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने मायके मुखबा के लिए प्रस्थान किया. अब भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा मुखीमठ में पहुंचेगी जहां पर मां गंगा का मुखवा गांव के ग्रामीण एक बेटी की तरह स्वागत सत्कार करेंगे, इसके बाद मां गंगा श्रद्धालुओं को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा में ही दर्शन देंगी.
उत्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध चारधाम की यात्रा अब बंद होने वाली है यानी कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Gangotri Dham Closed: उत्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व एवं अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 11:45 पर बंद हो गए हैं. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने मायके मुखबा के लिए प्रस्थान किया. मां गंगा की उत्सव डोली का रात्रि निवास आज देवी मंदिर में होगा और कल भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा मुखीमठ में पहुंचेगी. जहां पर मां गंगा का मुखवा गांव के ग्रामीण एक बेटी की तरह स्वागत सत्कार करेंगे, क्योंकि मां गंगा 6 माह बाद गंगोत्री धाम से अपने मायके लौट रही है.
Gangotri Dham: आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है..और आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गया है...अगले महीने गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे...