74वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी बोले, 'आंख उठाने वाले को जवाब मिला, पूरा देश जोश से भरा है'
Advertisement

74वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी बोले, 'आंख उठाने वाले को जवाब मिला, पूरा देश जोश से भरा है'

देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले पर 7वीं बार तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 7वीं बार तिरंगा फहराया, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी देश को संबोधित किया और कई बड़े ऐलान भी किए. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आत्म निर्भर भारत पर बल दिया और कहा कि अब देश इस दिशा में बढ़ चुका है. दुनिया भारत की ओर देख रही है. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कोरोना की वैक्सीन जल्द से जल्द आने का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने इशारों इशारों में चीन को भी सख्त लहजे में जवाब दिया.  

  1. देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
  2. पीएम मोदी 7वीं बार फहराया तिरंगा
  3. पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से भाषण दे रहे हैं

LIVE Updates

- कोरोना बड़ी विपत्ति है, लेकिन इतनी बड़ी नहीं कि 'आत्म निर्भर भारत' को रोक सके
- हम आयात को कम से कम करेंगे और लघु उद्योगों को सशक्त करेंगे 
- महिलाओं, दलितों, दिव्यांगों, गरीबों को आगे बढ़ाएंगे 

- हमारी सेवाएं, उत्पाद एक से बढ़कर एक होंगे
- हम सर्वश्रेष्ठ को लेकर आगे बढ़ेंगे
- अब 'होता है' 'चलता है' वाला जमाना चला गया 
- शांति, एकता, सद्भवावन यही तो आत्म निर्भर भारत की पहचान है
- अयोध्या में राम जन्म भूमिका निर्माण शुरू हो चुका है 
- बीते एक साल में खुले में शौच से मुक्ति मिली 
- बीते एक साल में ही देश ने कई अहम फैसले किए हैं 
- नए कैडेट्स में एक तिहाई भारत की बेटियां होंगी
- कोस्टल एरिया के कैडेट्स को नैवी के लोग प्रशिक्षित करेगी
- 1 लाख NCC के कैडेट्स बॉर्डर एरिया के लिए तैयार करेंगे
- NCC का विस्तार बॉर्डर एरिया पर किया जाएगा 
- सीमाओं पर कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है
- जम्मू कश्मीर में जल्द ही चुनावों का ऐलान करेंगे
- सेनाओं को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
- सेना को सशक्त बनाने में मेक इन इंडिया पर जोर दे रहे है
- 100 से ज्यादा सैन्य उपकरणों के आयात पर रोक लगाई 

- अपने पड़ोसी देशों के साथ सदियों पुरानी सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर 
- इसी सोच के साथ आज अनेक मोर्चों पर काम किया जा रहा है
- ये तभी होता है जब भारत खुद मजबूत और सशक्त हो
- पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को समर्थन मिलना गर्व दिलाता है
- मैं लाल किले की प्राचीर से उन सभी शूरवीरों का नमन करता हूं
- हमारे देश के जवान क्या कर सकते हैं, ये लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है
- LoC से लेकर LAC तक जिसने भी देश की संप्रुभता पर आंख उठाई, हमारे देश के जवानों ने उसको उसी की भाषा में जवाब दिया है- रीन्यूएबल एनर्जी के मामले में भारत दुनिया के पांच देशों में अपनी जगह बना चुका है
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में काम कर रहे हैं 
- ईंधन में इथेनॉल के इस्तेमाल पर बल दिया जा रहा है 
- देश के 100 शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक बड़ी योजना पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं
- भारत उन कम देशों में से एक जहां जंगलों का विस्तार हो रहा है 
- हमने प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट हाथी को आगे बढ़ाया है
- हमारे देश में शेरों की आबादी बढ़ी है
- प्रोजेक्ट डॉलफिन भी चलाने की दिशा में काम कर रहे हैं
- इससे बायो डायवर्सिटी को बल मिलेगा और टूरिज्म भी बढ़ेगा

कोरोना के लिए 3 वैक्सीन की टेस्टिंग अलग अलग चरण में हैं
- जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिल जाएगी तुरंत लेकर आएंगे 

- महिलाओं के लिए हमने कई बड़े कदम उठाए

- मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक खत्म किया 

- कामकाजी गर्भवती महिलाओं को 6 महीनों की छुट्टी दिलाई
- 40 करोड़ जनधन खातों में 22 करोड़ महिलाओं के हैं
- 25 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं, इसमें 70 परसेंट महिलाओं ने लिए
- बेटियों में कुपोषण खत्म हो, शादी की सही उम्र क्या हो, इसके लिए कमेटियां बनाई है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी उनकी शादी की सही उम्र का ऐलान करेंगे
- आत्म निर्भर बनने की सबसे बड़ी सीख हमें कोरोना संकट काल में ही सीखने को मिली 
- जब कोरोना का संकट आया तो एक दिन में 300 टेस्ट होते थे, आज हर दिन 7 लाख टेस्ट होते हैं 
- देश में नए एम्स, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रहे हैं 
- 5 साल में 45 हजार से ज्यादा MBBS सीटों की बढ़ोतरी की गई है 
- हेल्थ सेक्टर में आज से बहुत बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं 
- नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को शुरू किया जा रहा है 
- इलाज में आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए ये मिशन शुरू किया जा रहा है
- इस योजना के तहत हर भारतीय को हेल्थ आईडी दी जाएगी
- इस योजना में हर भारतीय की हेल्थ की जानकारी होगी 

- देश की प्रगति में नई शिक्षा नीति का अहम रोल
- तीन दशक बाद नई शिक्षा नीति देने में कामयाब रहे 
- इनोवेशन पर जोर देना बहुत जरूरी है
- नई शिक्षा नीति से नई ऊर्जा नया विश्वास दे रहे हैं
- डेढ़ लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है 
- गांवों की भी डिजिटल इंडिया में भागीदारी अनिवार्य बन गई है
- हमने तय किया है सभी 6 लाख से ज्यादा गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जाएगा
- हमने तय किया है 1 हजार दिन के अंदर अंदर 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर का काम पूरा किया जाएगा
- साइबर स्पेस पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती रहेगी 
- साइबर स्पेस से खतरे भी जुड़े हुए हैं, भारत इसमें बहुत सचेत और सतर्क है 
- इन खतरों का सामना करने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं
- नई साइबर नीति का एक खाका सामने बहुत जल्द आएगा 
 - 1 लाख करोड़ एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित किए हैं 
- आज हमें ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश में लगे हैं
- कृषि और गैर कृषि उद्योंगो का जाल बिछाया जाएगा
- किसान उत्पादन संघ बनाने की कोशिश एक बड़ी बात है 
- नल से शुद्ध जल हमारे देशवासियों को मिलना चाहिए 
- इसे लेकर जल जीवन मिशन शुरुआत की है 
- प्रति दिन एक लाख से ज्यादा घरों में पाइप से जल पहुंचा रहे हैं 
- जंगलों, दूर दराज आदिवासी इलाकों में जल पहुंचाने का काम किया है 
- मध्यम वर्ग से निकले हुए प्रोफेशनल दुनिया भर में डंका बजा रहे हैं
- मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए 
- मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं
- मध्यम वर्ग का 'ईज ऑफ लिविंग' को बेहतर करने में लगे हुए हैं 
- मध्यम वर्ग के लिए हमने होम लोन को सस्ता किया
- अलग से फंड बनाकर उनके घरों का सपना पूरा किया 
- को-ऑपरेटिव बैंक को RBI से जोड़कर उनके पैसों को सुरक्षित किया है - 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया गया 

- कुछ समय पहले पैसे भेजने की कोई सोच भी नहीं सकता था

- सभी के खाते में सीधे रकम पहुंच रही है

- शहर में गांव से आने वाले श्रमिकों के रहने की योजना पर काम कर रहे हैं 

- गरीबों के घर तक सिलेंडर पहुंचाया गया 

- 110 जिलों को में रोजगार, शिक्षा के अवसर को लेकर प्रयास कर रहे हैं

- किसानों को तमाम बंधनों से मुक्त करने का काम कर दिया है

- मेरे देश का उत्पादन अपनी मर्जी से अपनी फसल नहीं बेच सकता था, इन बंधनों को खत्म कर दिया है

- किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई वैकल्पिक उपाया किए हैं

- अन्नदाता ऊर्जादाता कैसे बने इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं

- नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन योजना पर 110 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जााएंगे

- देश की अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट से जल्द से जल्द बाहर निकालना है

- 'मेक इन इंडिया' के साथ अब 'मेक फॉर वर्ल्ड' के लिए काम करना है 

- कौन सोच सकता था कि गरीबों के खातों में  लाखों करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर हो जाएंगे 
- कौन सोच सकता था कि हमारे देश का स्पेस सेक्टर देश के युवाओं के लिए खोल दिया जाएगा
- रिफॉर्म के परिणामों को दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है
- बीते साल विदेशी निवेश ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए 
- बीते साल में FDI 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
- कोरोना संकट में दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हुई हैं
- भारत ने अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के दम पर ये विश्वास हासिल किया है 

- हमें हमारे देश के कौशल्य और क्रिएटिविटी को बढ़ाना है
- जब मैं आत्मनिर्भर भारत की बात करता हूं तो अनेक आशंकाएं जताई जाती हैं
- मैं मानता हूं कि आत्मनिर्भर भारत के सामने कई चुनौतियां हैं
- लेकिन इसके समाधान का सामर्थ्य भी हमारे देशवासी ही देते हैं
- हमारे देश के उद्योग जगत के लोगों ने इसका बीड़ा उठा लिया 
- जिसे देश में एन95, वेंटिलेटर नहीं बनते थे अब उनका निर्माण होने लगा
- आज भारत की मानसिकता होनी चाहिए वोकल फॉर लोकल
- हम अपनी चीजों का गौरवगान नहीं करेंगे तो उसको अच्छा बनने का मौका नहीं मिलेगा - जब हमारी जड़ें मजबूत होंगी, तब हम दुनिया का कल्याण कर सकते हैं 
- हमारे देश में अथाह प्राकृतिक संसाधन है
- हमारी मानव संपदा में मूल्य वृद्धि करने का वक्त है
- कब तक दुनिया में कच्चा माल भेजते रहेंगे
- कच्चा माल दुनिया में भेजना और फिनिश्ड गुड्स देश में लाना कबतक चलता रहेगा
- इसलिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा
- विश्व में हमें योगदान करना होगी 
- कृषि क्षेत्र में हम पहले बाहर से गेहूं मंगाकर पेट भरते थे
- आज हमारे देश के किसान भारत के लोगों का ही पेट नहीं भरते बल्कि दुनिया में लोगों का पेट भर रहे हैं
- जब स्पेस सेक्टर में ताकतवर बनता है तो पड़ोसियों को जरूर फायदा होता है

- आत्म निर्भर भारत का सपना संकल्प में परिवर्तित होते देख रहे हैं: पीएम
- आत्म निर्भर भारत देश के लोगों के दिलो दिमाग में छाया हुआ है: पीएम
- आत्म निर्भर भारत अब एक मंत्र बन गया है: पीएम

- आत्म निर्भर बनना बेहद आवश्यक है

- मुझे देश की प्रतिभा और सामर्थ्य पर भरोसा है

- मुझे हिंदुस्तान की सोच और अप्रोच पर विश्वास है

- इतिहास गवाह है कि भारत जो ठान लेता है वो करके रहता है

- दुनिया को भी भारत से उम्मीदें हैं, इसलिए हमें खुद को तैयार करना आवश्यक है

- भारत युवा शक्ति से भरा हुआ देश है

- भारत विश्व परिवार से संस्कारों से पला बढा है

- भारत को देखकर दुनिया में भी आजादी की ललक लगी: पीए
- विस्तारवाद में लगे लोगों ने दुनिया को विश्व युद्ध में झोंक दिया: पीए 
- विश्व युद्ध के दौरान भी भारत ने आजादी की ललक में कमी नहीं आने दी: पीए
- भारत की लड़ाई ने दुनिया में आजादी के लिए माहौल बनाया- इस आजादी की जंग में भारत की आत्मा को कुचलने के अनगिनत प्रयास हुए: पीएम
- भारत की संस्कृति, रीति रिवाज को उखाड़ फेंकने के प्रयास किए गए: पीएम
- आज संकल्प लेने का दिन है: पीएम

 

- हम हमारे संकल्पों की पूर्ति के पर्व की तरह उसे मनाएंगे

- अगला आजादी का पर्व जब हम मनाएंगे तो हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करेंगे

- बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भी मेरी संवेदनाएं हैं: पीएम

- इस कोरोना काल में कई परिवारों ने अपनी जवान गंवाई है, उन सभी परिवारों के प्रति अपननी संवेदना प्रकट करता हूं: पीएम

-  वीर शहीदों को नमन करने का दिन है: पीएम

- कोरोना संकट में कोरोनवीरों को भी नमन करता हूं: पीएम 

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारद का निरीक्षण किया

-  अंतरसेना और दिल्ली पुलिस गारद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी दी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचे

- प्रधानमंत्री का रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव द्वारा स्वागत किया गया

- रक्षा सचिव द्वारा जनरल अफसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र का प्रधानमंत्री से परिचय हुआ

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाल किला पहुंचे

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

- 7वीं बार पीएम मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

- सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी 

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराने के बाद कहा, 'भारत को असल मायने में आजादी तब मिलेगी, जब भारत आत्मनिर्भर होगा, इसलिए आज हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है.'

- प्रधानमंत्री नरेंद्न मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

- गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

 

LIVE TV

Trending news