Advertisement
trendingNow1989669

West Bengal: बाबुल सुप्रियो के बाद सांसद Sunil Mondal के पाला बदलने की खबर, जल्द होगा ऐलान

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधान सभा चुनाव में बीजेपी (BJP) की हार के बाद से सुनील मंडल (Sunil Mondal) के सुर बदल गए थे. उन्होंने TMC नेता मुकुल राय से मुलाकात भी की थी. मुकुल राय भी टीएमसी छोड़ बीजेपी में गए थे, लेकिन चुनाव के बाद उनकी घर वापसी हो गई.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सत्ता में बंपर वापसी के बाद बीजेपी में गए नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है. मुकुल रॉय की घर वापसी के बाद पुराने टीएमसी नेताओं को छोड़कर अब तो बीजेपी के नेता भी पाला बदलने लगे हैं. कोलकाता से आ रही सियासी खबरों के मुताबिक अब बीजेपी सांसद सुनील मंडल (Sunil Mondal) टीएमसी में शामिल हो सकते  हैं. गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी (BJP) के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने पार्टी छोड़ कर टीएमसी का दामन थाम लिया था.

  1. सुनील मंडल की होगी घर वापसी?
  2. चुनाव से पहले छोड़ी थी टीएमसी
  3. बाबुल सुप्रियो ने हाल में छोड़ी थी बीजेपी 

जल्द होगा ऐलान?

सुनील मंडल बर्द्धमान सीट से सांसद हैं जो विधान सभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में चले गए थे, लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी की बड़ी जीत के बाद उन्होंने ये दावा भी किया था कि वो कभी बीजेपी में गए ही नहीं. दरअसल बीजेपी में जाने के बावजूद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था. हालांकि उसी दौरान टीएमसी ने पार्टी छोड़कर गए सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा स्पीकर से अनुरोध किया था, उस लिस्ट में मंडल का नाम भी शामिल था. 

ये भी पढ़ें- विपक्षी एकता के दावों का क्या होगा? TMC बोली- ममता हैं PM मोदी का विकल्प, राहुल गांधी फेल

Add Zee News as a Preferred Source

मुकुल राय के करीबी है मंडल

बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से मंडल लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं पर टिप्पणी कर रहे थे. मंडल ने उसी दौरान गुपचुप तरीके से टीएमसी नेता मुकुल राय से मुलाकात भी की थी. मुकुल राय भी पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में गए थे, लेकिन चुनाव के बाद वापस टीएमसी में आ गए. मंडल ने सुवेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा था. उन्होंने अपनी वाई प्लस सुरक्षा हटाने के लिए भी पत्र लिखा था. ये सुरक्षा उन्हें केंद्र की मोदी सरकार ने दी थी. गौरतलब है कि सुनील मंडल को मुकुल राय का करीबी माना जाता है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news