कारगिल दिवस विशेष : कारगिल युद्ध में अदम्‍य साहस के लिए वीरता पदक पाने वाले जांबाज
Advertisement
trendingNow1423248

कारगिल दिवस विशेष : कारगिल युद्ध में अदम्‍य साहस के लिए वीरता पदक पाने वाले जांबाज

कारगिल युद्ध में अदम्‍य साहस दिखाने वाले 63 अधिकारियों और जवानों को वीरता के लिए विभिन्‍न पदकों से सम्‍मानित किया गया था.

ऑपरेशन विजय के बाद सेना को 4 परमवीर चक्र, 8 महावीर चक्र और 51 वीर चक्र प्रदान किए गए थे. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली: कारगिल के युद्ध में भारतीय सेना के सभी जवानों की वीरता और साहस अतुलनीय था. कारगिल युद्ध के उपरांत 63 अधिकारियों और जवानों को वीरता के विभिन्‍न पदकों से सम्‍मानित किया गया था. जिसमें 13 JKF राइफल्‍स और 2राजपूताना राइफल्‍स के 10 अधिकारी और जवानों को परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था. 

इसी तरह, वीरता के लिए पदक पाने वालों में 18वीं ग्रेनेडियर के 7, 18वीं गढ़वाल राइफल्‍स के 6, लद्दाख स्काउट्स के 5, 12वीं J&Kलाइट इंफेंट्री के 4 अधिकारी और जवान शामिल है. इसके अलावा, 17वीं जाट रेजीमेंट और एजीमेंट आफ आर्ट्ररी के 3-3 को वीरता के लिए सम्‍मानित किया गया था. 

वहीं 1/11राफल्‍स, बिहार रेजीमेंट, नागा रेजीमेंट, 11वीं राजपूताना राफल्‍स, 27वीं राजपूत रेजीमेंट और एयरफोर्स के 2-2 जवानों को परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था. वीरता के लिए पदक पाने वालों में 17वीं गढ़वाल राइफल्‍स, 8वीं जाट रेजीमेंट और 8वीं सिख रेजीमेंट के एक-एक जवान को सम्‍मानित किया गया था. 

यह भी पढ़ें:  EXCLUSIVE: कारगिल की कहानी तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक की जुबानी

13वीं JAKराइफल्स
कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र)
RFN संजय कुमार पीवीसी (परमवीर चक्र)
लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार जोशी (वीर चक्र)
मेजर एस विजय भास्कर (वीर चक्र)
मेजर विकास वोहरा (वीर चक्र)
कैप्टन संजीव सिंह (वीर चक्र)
सूबेदार रघुनाथ सिंह (वीर चक्र)
एनके देव प्रसाद (वीर चक्र)
RFN श्याम सिंह * (वीर चक्र - मरणोपरांत)
RFNमेहर सिंह (वीर चक्र)

18वीं ग्रेनेडियर
Gdr वाई एस यादव * (परमवीर चक्र- मरणोपरांत)
मेजर राजेश सिंह अधिकारी * (महावीर चक्र- मरणोपरांत)
लेफ्टीनेंट बलवान सिंह एमवीसी (महावीर चक्र)
कैप्टन सचिन अन्नारा निंबालकर (वीर चक्र)
सूबेदार रणधीर सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
नायब सूबेदार दान लाल * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
हवलदार राम कुमार * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

1/11 गोरखा राइफल्स
लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे (परमवीर चक्र)
कर्नल ललित राय (वीर चक्र)

2राजपूताना राइफल्स
मेजर विवेक गुप्ता * (महावीर चक्र- मरणोपरांत)
मेजर पद्मपानी आचार्य * (महावीर चक्र- मरणोपरांत)
कैप्टन Neikezhakuo Kenguruse * (महावीर चक्र- मरणोपरांत)
एनके दिगेंद्र कुमार (महावीर चक्र)
कर्नल एम बी रविंद्र नाथ(वीर चक्र)
मेजर मोहित सक्सेना (वीर चक्र)
कैप्टन विजयंत थापर * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
सूबेदार भावर लाल * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
हवलदार सुल्तान सिंह नारवरिया * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
Rfn जय राम सिंह (वीर चक्र)

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस - ऐसे 'परमवीर' की कहानी, जिसने पाकिस्तान को धूल चटाई, मौत को भी मात दी

लद्दाख स्काउट्स
मेजर सोनान वांगचुक (महावीर चक्र)
सूबेदार चेरिंग (वीर चक्र)
यूबेदसा लोबज़ांग छोटक * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
हवलदार तस्‍वांग रिग्जिन * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
सिपाही दोरजय (वीर चक्र)

12 वीं जे एंड के लाइट इन्फैंट्री
लेफ्टीनेंट  के क्लिफोर्ड नोंग्रम * (महावीर चक्र- मरणोपरांत)
कैप्टन अमोल कलिया * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
सूबेदार बहादुर सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
लांसनायक घोस मोहम्मद खान * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

18 वीं गढ़वाल राइफल्स
मेजर राजेश सह (वीर चक्र)
कैप्टन सुमित रॉय * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
कैप्टन एम वी सूरज (वीर चक्र)
नायक कश्मीर सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
Rfn अनुसूया प्रसाद * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
Rfn कुलदीप सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

17वीं जाट रेजीमेंट
कर्नल उमेश सिंह बावा (वीर चक्र)
मेजर दीपक रामपाल (वीर चक्र)
हवलदार कुमार सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

बिहार रेजीमेंट
मेजर एम सरवन * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
नायक गणेश प्रसाद यादव * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस EXCLUSIVE: जब तीन दिन से भूखे जवानों के लिए बर्फ भी बन चुकी थी 'जहर'

पहली नागा रेजीमेंट
लांसनायक खुसीमान गुरुंग (वीर चक्र)
सिपाही के अशूली * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

11वीं राजपूताना राइफल्स
कैप्टन हनीफुद्दीन * (वीर चक्र- मरणोपरांत)
नायब सूबेदार मंजीज सिंह * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

27 वां राजपूत रेजीमेंट
कैप्टन श्यामल सिन्हा (वीर चक्र)
हवलदार जोगिंदर सिंह कुमाऊं (वीर चक्र)

17 वीं गढ़वाल राइफल्स
कैप्टन जिंटू गोगोई * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

8 वीं जाट रेजीमेंट 
हवलदार सिस राम गिल * (वीर चक्र- मरणोपरांत)

8वीं सिख रेजीमेंट
सिपाही सतपाल सिंह (वीर चक्र)

आर्टिलरी रेजीमेंट
कैप्टन जैरी प्रेम राज * (वीर चक्र)
Gnr एस गोपाला पिल्लई * (वीर चक्र - मरणोपरांत)
मेजर ए एस कसाना 41 एफडी आरटी (वीर चक्र)

भारतीय वायु सेना
विंग कमांडर अनिल कुमार सिन्हा आईएएफ (वीर चक्र)
स्‍क्‍वार्डन लीडर अजय अहुजा आईएएफ (वीर चक्र)

Trending news