Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1516344

Love Jihad: अहमदाबाद का जावेद बना गुर्जर बॉय, उज्जैन की लड़की को फंसाकर किया दुष्कर्म

उज्जैन से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले जावेद ने खुद को पहले तो गुर्जर युवक बताया और फिर उज्जैन की युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया.

आरोपित
आरोपित

राहुल सिंह राठौड़/उज्जैन: उज्जैन से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले जावेद ने खुद को पहले तो गुर्जर युवक बताया और फिर उज्जैन की युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया. जावेद बहला फुसला कर युवती को न सिर्फ अहमदाबाद ले गया बल्कि किराए के मकान में रखकर युवती के साथ दुष्कर्म भी किया. हालांकि युवती को जब इस बात की सच्चाई पता चली तो वो चकमा देकर भाग निकली. अब पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है.

दरअसल ये पूरा मामला गुरुवार को सामने आया जब हिंदू संगठन युवती के परिजनों के साथ नीलगंगा थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाने पहुंचा. केस दर्ज करवाते वक्त युवती ने पुलिस को बताया कि मैं 12वीं कक्षा की छात्रा हूं. साल 2021 के अंत में सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी गुर्जर समाज के युवक से दोस्ती हुई और उससे मेरी बातचीत होने लगी. युवक ने खुद को लखनऊ का निवासी बताया था और अहमदाबाद में वह फेब्रिकेशन का काम करता है. हमारी बातचीत बढ़ती गई और इसी बीच वर्ष 2022 में पढ़ाई को लेकर मेरी घरवालों से लड़ाई हुई तो मैंने यह बात अपने दोस्त को बताई तो वह अमदाबाद से मुझे लेने उज्जैन आ गया और मैं उसके साथ अहमदाबाद चली गई. फिर 15 दिन बाद लौटी.

MP News: मध्य प्रदेश में आफत बना मनचाहा तबादला! कई शिक्षकों को महीनों से नहीं मिला वेतन

Add Zee News as a Preferred Source

शारीरिक संबंध बनाए
युवती ने कहा मैं जब घर लौट आई तो घरवाले मेरे लिए रिश्ता ढूंढने लगे. 24 दिसंबर 2022 को मुझे लड़के वाले देखने आने वाले थे और चुकी मैं अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी इसलिए मैंने दोबारा यह बात प्रेमी युवक को बताई तो वह मुझे लेने आया और मैं उसके साथ दोबारा अहमदाबाद चली गई. जहां हम किराए के मकान में रहने लगे. इस बीच कई बार हमारे बीच शारीरिक संबंध बने.

मुस्लिम होने पर घर आई
युवती ने बताया कि साथ रहने के दौरान मुझे प्रेमी युवक का मुस्लिम होना पता चला कि वह गुर्जर हिन्दू समाज का नहीं एक मुस्लिम समाज से है. उसकी एक्टिविटी व फोन पर बातचीत से मुझे शंका हुई और मैं उसको झांसा देकर उज्जैन लौट आई हूं और उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

TAGS

Trending news