रियो ओलंपिक के 'चैंपियनों' को BMW कार: शोभा डे ने फिर साधा निशाना और कसा तंज- देखें उनके ट्वीट
Advertisement

रियो ओलंपिक के 'चैंपियनों' को BMW कार: शोभा डे ने फिर साधा निशाना और कसा तंज- देखें उनके ट्वीट

रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर लेखिका शोभा डे के एक विवादित ट्वीट पर कुछ दिनों पहले घमासान छिड़ गया था और भारतीय एथलीटों पर किए गए अपने ट्वीट के बाद लेखिका शोभा डे की काफी आलोचना हुई थी। ऐसा लगता है कि रियो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को लेकर शोभा डे का विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उन्‍होंने फिर से ट्वीट के जरिये भारतीय एथलीटों को लेकर तंज कसा है।

रियो ओलंपिक के 'चैंपियनों' को BMW कार: शोभा डे ने फिर साधा निशाना और कसा तंज- देखें उनके ट्वीट

नई दिल्‍ली : रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर लेखिका शोभा डे के एक विवादित ट्वीट पर कुछ दिनों पहले घमासान छिड़ गया था और भारतीय एथलीटों पर किए गए अपने ट्वीट के बाद लेखिका शोभा डे की काफी आलोचना हुई थी। ऐसा लगता है कि रियो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को लेकर शोभा डे का विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उन्‍होंने फिर से ट्वीट के जरिये भारतीय एथलीटों को लेकर तंज कसा है।

दरअसल, बीते दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और कोच पुलेला गोपीचंद को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की। हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ ने रियो ओलिंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए इन चार खेल हस्तियों को यह लग्जरी कार भेंट की। सचिन रियो में भारतीय ओलिंपिक दल के गुडविल एम्बेसडर थे। उन्होंने गोपीचंद एकेडमी में हुए इस कार्यक्रम में इन चार खेल हस्तियों को सम्मानित किया।

इसके बाद शोभा डे ने अपने ताजा ट्वीट में इसे BMW के लिए महज विज्ञापन अभियान बताया और निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'यह छोटा, कष्टदायी मगर जायज सवाल है कि क्या सचिन तेंदुलकर ने खिलाडियों को दिए BMW का पैसा खुद चुकाया?' अब शोभा डे ने सचिन पर निशाना साधने की कोशिश की। दूसरे ट्वीट में कहा, ' ग्रेट ऐड फॉर BMW, इन महंगी कारों को चलाने के लिए कौन भुगतान करेगा? कहीं ऐसा न हो कि भारतीय एथलीटों के लिए ये सफेद हाथी न बनकर रह जाए।'

बता दें कि पीवी सिंधू और साक्षी मालिक के मेडल जीतने के बाद शोभा डे ने ट्वीट के जरिये अपनी गलती सुधारने की कोशिश की, मगर उस पर भी उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

देखें ट्वीट:-

Trending news