अमरनाथ यात्रा के लिए 2,556 यात्रियों का नया जत्था रवाना
Advertisement

अमरनाथ यात्रा के लिए 2,556 यात्रियों का नया जत्था रवाना

अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 2,556 यात्रियों का नया जत्था शनिवार को यहां के आधार कैंप से कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना हो गया। यह गुफा दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है।

जम्मू : अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 2,556 यात्रियों का नया जत्था शनिवार को यहां के आधार कैंप से कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना हो गया। यह गुफा दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1,888 पुरूषों, 492 महिलाओं, 26 बच्‍चों और 150 साधुओं का यह जत्था 70 वाहनों पर सवार होकर भगवती नगर आधार कैंप से सुबह 04.57 बजे रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि यात्रियों का यह जत्था सुबह के दस बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुद पहुंच चुका है।

अमरनाथ के लिए आज रवाना होने वाले यात्रियों के जत्थे के साथ 22,465 से अधिक यात्री जम्मू आधार कैंप से रवाना हो चुके हैं।

Trending news