त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने विद्रोही समूहों के बारे में लोगों को चेताया
Advertisement

त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने विद्रोही समूहों के बारे में लोगों को चेताया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने आज कहा कि राज्य के लोग विद्रोही समूहों के बारे में सजग रहें। ये शांति वार्ता में शरीक हुए और इसी दौरान राज्य के भीतर उनकी ‘विध्वंसक गतिविधियां’ जारी रहीं।

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने आज कहा कि राज्य के लोग विद्रोही समूहों के बारे में सजग रहें। ये शांति वार्ता में शरीक हुए और इसी दौरान राज्य के भीतर उनकी ‘विध्वंसक गतिविधियां’ जारी रहीं।

यहां असम राइफल्स मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के अवसर पर उन्होंने कहा, हमारी सरकार शांति और सौहार्द बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन राज्य के लोगों को भी विद्रोही समूहों की गतिविधियों को लेकर सजग रहना होगा। एक प्रमुख संगठन ने केंद्र सरकार की पहल पर केंद्र और राज्य के साथ त्रिपक्षीय बातचीत में भाग लिया था लेकिन उसी दौरान लोगों का अपहरण करते हुए वह अपनी विध्वंसक गतिविधियों में भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों के बारे में उन्होंने सुरक्षा बलों को भी खबर दे दी है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) गैर लोकतांत्रिक है और इसी कारण राज्य सरकार ने इसे हटा दिया।

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सरकार ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी नीति को अपनाया है और हाल में लाया गया भूमि अधिग्रहण विधेयक इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश स्वीकार्य नहीं है। सरकार ने कहा उनकी सरकार ने किसान हितैषी, जन हितैषी और गरीब-हितैषी नीतियों को अपनाया है, ताकि लोगों को राष्ट्रीय नीतियों से राहत मिल सके जोकि कॉरपोरेट हितैषी हैं।

 

Trending news