माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या, सुरक्षा बलों ने छेड़ा अभियान
Advertisement

माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या, सुरक्षा बलों ने छेड़ा अभियान

पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने दो आदिवासियों की हत्या कर दी। वहीं, सुरक्षा बलों ने ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

मलकानगिरि (ओडिशा) : पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने दो आदिवासियों की हत्या कर दी। वहीं, सुरक्षा बलों ने ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

पुलिस ने आज बताया कि करीब 30 उग्रवादी कल रात केरीगुडा गांव में घुस गए और वहां दो युवकों को उनके घर से जबरन निकाल कर ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में स्थानीय लोगों ने गांव के बाहरी इलाके में जंगल की ओर जाने वाली एक सड़क पर उनके शवों को देखा।

पुलिस ने बताया कि मुखबिरी के संदेह में उग्रवादियों ने दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आईजी (दक्षिण-पश्चिम) वाई के जेठवा ने बताया कि आंध्रप्रदेश की विशेष पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने कल ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर मलकानगिरि जिले के दूर दराज के इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इलाके में माओवादियों की गतिविधियों और कुछ जगहों पर गोलीबारी के बारे में खबर मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया।

Trending news