Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, BJP ने 'अंतरात्मा की आवाज' सुनने वाले नेताओं को कहा- धन्यवाद
Advertisement

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, BJP ने 'अंतरात्मा की आवाज' सुनने वाले नेताओं को कहा- धन्यवाद

Cross voting in Bihar: राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के 8 विपक्षी नेताओं के क्रॉस वोटिंग करने का दावा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने RJD के 8 विधायकों को अंतरात्मा की आवाज सुनने के लिए थैंक यू भी कहा है.

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, BJP ने 'अंतरात्मा की आवाज' सुनने वाले नेताओं को कहा- धन्यवाद

President Election: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत से बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित राजग में उत्साह है. इस बीच, भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आठ विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है.

बिहार में हुई क्रॉस वोटिंग

बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, राजद के उन सभी आठ विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू जी को वोट किया. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने थे. राजद के नेता तेजस्वी यादव ने राजग की उम्मीदवार को 'मूर्ति ' तक बता दिया था, जिसके बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया और तेजस्वी सत्ता पक्ष के सीधे निशाने पर आ गए थे.

मुर्मू को मिल रहीं बधाईयां

इस बीच, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा नेताओं के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

LIVE TV

Trending news