समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी ने निभाई अहम भूमिका
Advertisement
trendingNow1316473

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी ने निभाई अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस अब समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि सपा और कांग्रेस के बीच सियासी दोस्ती की नई कहानी को लिखने में प्रियंका गांधी ने बेहद खास भूमिका निभाई है। सीट बंटवारे की खींचतान में शनिवार को आए नाजुक दौर में प्रियंका ने ही सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सीधे संपर्क साधा।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी ने निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस अब समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि सपा और कांग्रेस के बीच सियासी दोस्ती की नई कहानी को लिखने में प्रियंका गांधी ने बेहद खास भूमिका निभाई है। सीट बंटवारे की खींचतान में शनिवार को आए नाजुक दौर में प्रियंका ने ही सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सीधे संपर्क साधा।

खुद कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने ट्वीट किया था, ‘यह सुझाव देना गलत होगा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से लाइटवेट बातचीत कर रहे हैं। बातचीत उच्चतम स्तर पर हुई। मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) और महासचिव कांग्रेस (गुलाम नबी आजाद ) एवं प्रियंका गांधी के बीच।’कांग्रेस महासचिव एवं उप्र प्रभारी आजाद भी यह कह चुके हैं कि प्रियंका ने पार्टी द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों की पहचान करने और गठबंधन वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। प्रियंका अभी तक स्वयं को अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र के चुनाव तक सीमित रखती रही हैं जिसका प्रतिनिधित्व उनके भाई राहुल गांधी एवं मां सोनिया गांधी करती हैं।

गौर हो कि कई दिनों से चली आ रही खींचतान के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है। कई दिनों की गहन वार्ता के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के लिए आज उत्तरप्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया । रविवार को दोनों पार्टियों के प्रदेश प्रमुखों ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों में सपा 298 तथा कांग्रेस शेष 105 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत कई दिनों से चल रही थी लेकिन दोनों दलों के बीच कड़े मोलतोल होने के कारण इसमें देरी हुई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news