पुलवामा आतंकी हमला: ये हैं देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले CRPF के 40 शहीद
Advertisement
trendingNow1499180

पुलवामा आतंकी हमला: ये हैं देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले CRPF के 40 शहीद

 जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के सभी 40 जवानों की पहचान पूरी कर ली गई है.

पुलवामा आतंकी हमला: ये हैं देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले CRPF के 40 शहीद

नई दिल्‍ली: जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सभी 40 जवानों की पहचान पूरी कर ली गई है. सीआरपीएफ ने सभी शहीद जवानों की पहचान की पुष्टि भी की है. पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले शहीदों में उत्‍तर प्रदेश से 12, राजस्‍थान से 5, पंजाब से 4 जवान शामिल हैं. इसके अलावा, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा और तमिलनाडु से 2-2 जवान हैं. वहीं, शहीदों में जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश और असम से एक-एक जवान हैं. 

उत्‍तर प्रदेश
शहीद हेडकांस्‍टेबल अवधेश कुमार यादव 
तैनाती: 45वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- बहादुरपुर, जिला- चंदौली, उत्‍तर प्रदेश

शहीद कांस्‍टेबल पंकज कुमार त्रिपाठी
तैनाती: 53वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- हरपुर, जिला- महाराजगंज, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल अमित कुमार
तैनाती: 92वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- रायपर, जिला- शामली, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल विजय कुमार मौर्य 
तैनाती: 92वीं बटालियन , कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- छापिया जयदेव, जिला- देवरिया, उत्‍तर प्रदेश

शहीद हेडकांस्‍टेबल राम वकील 
तैनाती: 176वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- विनायकपुर, जिला- मैनपुरी, उत्‍तर प्रदेश

शहीद कांस्‍टेबल प्रदीप कुमार 
तैनाती: 21वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- बनत, जिला- शामली, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल रमेश यादव 
तैनाती: 61वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- तोफापुर, जिला- वाराणसी, उत्‍तर प्रदेश

शहीद कांस्‍टेबल कौशल कुमार रावत
तैनाती: 115वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- केहराई, जिला- आगरा, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल प्रदीप सिंह 
तैनाती: 115वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- अजान, जिला- कन्‍नौज, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल श्‍याम बाबू
तैनाती: 115वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- रैगांव, जिला- कानपुर देहात, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल अजीत कुमार आजाद 
तैनाती: 115वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव--जिला- उन्‍नाव, उत्‍तर प्रदेश 

शहीद कांस्‍टेबल महेश कुमार 
तैनाती: 118वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- तुदिहर बादल का पुरवा, जिला- प्रयागराज, उत्‍तर प्रदेश 

राजस्‍थान
शहीद कांस्‍टेबल जीत राम
तैनाती: 92‍वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव-: सुंदरवली, जिला-: भरतपुर, राजस्‍थान

शहीद कांस्‍टेबल रोहताश लांबा 
मूल निवासी: गांव- गोविंदपुरा, जिला- जयपुर, राजस्‍थान 

शहीद हेडकांस्‍टेबल नारायण लाल गुर्जर
तैनाती: 118वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- बिनोल, जिला- राजसमंद, राजस्‍थान 

शहीद हेडकांस्‍टेबल हेमराज मीणा 
तैनाती: 61वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- विनोद कलां, जिला- कोटा, राजस्‍थान

शहीद कांस्‍टेबल भागीरथ सिंह 
तैनाती: 45वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- जैतपुर, जिला- धौलपुर, राजस्‍थान 

महाराष्‍ट्र 
शहीद कांस्‍टेबल नितिन शिवाजी
तैनाती: तीसरी बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- चोरपंगरा, जिला- बलदाना, महाराष्‍ट्र

शहीद हेडकांस्‍टेबल संजय राजपूत
तैनाती: 115वीं ब‍टालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- लखानी प्‍लॉट, जिला- बुलढाणा, महाराष्‍ट्र

उत्‍तराखंड
शहीद कांस्‍टेबल वीरेंद्र सिंह
तैनाती: 45वीं बटालियन,  कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- मोहम्‍मदपुर भूरिया, जिला- ऊधम सिंह नगर, उत्‍तराखंड

शहीद असिस्‍टेंट सब इंस्‍पेक्‍टर मोहन लाल 
तैनाती: 110वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- बनकोट, जिला- उत्‍तरकाशी, उत्‍तराखंड 

बिहार
शहीद कांस्‍टेबल रतन कुमार ठाकुर
तैनाती: 45वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- रतनपुर, जिला- भागलपुर, बिहार

शहीद हेड कांस्‍टेबल संजय कुमार सिन्‍हा
तैनाती: 176वीं बटालियन
मूल निवासी: गांव- रारागाना, जिला- पटना, बिहार

पंजाब
शहीद कांस्‍टेबल कुलवंत सिंह
तैनाती: 92वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- राउली, जिला- अनंतपुर साहिब, पंजाब

शहीद हेडकांस्‍टेबल जयमल सिंह 
तैनाती: 76वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- धर्मकोट, जिला- मोगा, पंजाब

शहीद कांस्‍टेबल सुखजिंदर सिंह 
तैनाती: 76वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- पट्टी, जिला- तरनतारण, पंजाब 

शहीद हेडकांस्‍टेबल मनिंदर सिंह अत्री 
तैनाती: 75वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर 
मूल निवासी: गांव- आर्य नगर, जिला- गुरदासपुर, पंजाब 

जम्‍मू और कश्‍मीर
शहीद हेडकांस्‍टेबल नसीर अहमद
तैनाती: 76वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- डोदासन बाला, जिला- राजौरी, जम्‍मू और कश्‍मीर 

हिमाचल प्रदेश 
शहीद कांस्‍टेबल तिलक राज 
तैनाती: 76वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- धेवा, जिला- कांगरा, हिमाचल प्रदेश 

झारखंड
शहीद हेडकांस्‍टेबल विजय सोरेंग 
तैनाती: 8‍2वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- परसामा, जिला- गुमला, झारखंड

केरल
शहीद कांस्‍टेबल वसंत कुमार वीवी
तैनाती: 82वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
जिला- वियानद, केरल 

तमिलनाडु
शहीद कांस्‍टेबल सुब्रमनिअन जी. 
तैनाती: 82वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- सबलापेरी, जिला- तूतीकोरिन, तमिलनाडु

शहीद कांस्‍टेबल शिवाचंद्रन सी
तैनाती: 92वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- करगुडी, जिला- अरियालुर, तमिलनाडु 

कर्नाटक
शहीद कांस्‍टेबल गुरु एच
तैनाती: 82वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- बुडिगेरे, जिला- मंड्या, कर्नाटक

उड़ीसा 
शहीद कांस्‍टेबल मनोज कुमार बेहरा
तैनाती: 82वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- रतनपुर, जिला- कटक, उड़ीसा

शहीद हेडकांस्‍टेबल पीके साहू 
तैनाती: 61वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- शिखर, जिला- जगत सिंहपुर, उड़ीसा

मध्‍य प्रदेश 
शहीद कांस्‍टेबल अश्‍वनी कुमार
तैनाती: 35वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- कुदावल, जिला- जबलपुर, मध्‍य प्रदेश 

पश्चिम बंगाल 
शहीद कांस्‍टेबल सुदीप विस्‍वास 
तैनाती: 98वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर 
मूल निवासी: गांव- तेहता, जिला- नादिया, पश्चिम बंगाल 

शहीद हेडकांस्‍टेबल बबलू 
तैनाती: 35वीं बटालियन, श्रीनगर सेक्‍टर 
मूल निवासी: गांव- वेस्‍ट बाउरिया, जिला- हावड़ा, पश्चिम बंगाल 

असम
शहीद हेडकांस्‍टेबल मनेश्‍वर बासुमतरी 
तैनाती: 98वीं बटालियन, कश्‍मीर ऑप्‍स सेक्‍टर
मूल निवासी: गांव- कलबारी, जिला- बक्‍सा, असम

Trending news