Rajasthan Crime: बांसवाड़ा में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटा कान

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बंदेली पाटन गांव में शराब के नशे में चचेरे भाई ने अपने ही चेहरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. अधेड़ के सिर व कान पर गंभीर चोट लगी.

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटा कान

Rajasthan Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बंदेली पाटन गांव में शराब के नशे में चचेरे भाई ने अपने ही चेहरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अधेड़ के सिर व कान पर गंभीर चोट लगी. 

घायल को परिजन गंभीर हालत में शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय लाए, जहां पर घायल का उपचार कर वार्ड में भर्ती किया गया. घायल के बेटे ने बताया कि लाल सिंह पिता भावसी निवासी बंदेली पाटन घर पर बैठे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इसी दौरान इनके चचेरे भाई ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें लाल सिंह के सिर व कान पर गंभीर रूप से चोट आई है, जिसका उपचार कर वार्ड में भर्ती किया गया. 

पढ़िए राजस्थान क्राइम की एक और खबर 
झालावाड़ में ट्यूबवेल से केबल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस ने केबल चोरी के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की केबल भी बरामद की है. 

बकानी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलावद निवासी हितेष पुत्र नेमीचन्द कुम्हार ने एक सप्ताह पूर्व रिर्पोट दर्ज करवाई थी कि उसकी टूयूबेवल में लगी केबल को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए. 

गावं में भी इसी तरह चोरी की कई की वारदातें हो रही हैं, जिस पर बकानी पुलिस ने अनुसंधान कर सलावद निवासी लालचन्द लोधा व मनोज लोधा को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से चोरी की केबल भी बरामद कर ली गई. पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

Trending news