Rajasthan: इस जिले में प्रियंका गांधी मनाएंगी जन्मदिन, जानिए कौन रहेगा मौजूद
Advertisement

Rajasthan: इस जिले में प्रियंका गांधी मनाएंगी जन्मदिन, जानिए कौन रहेगा मौजूद

प्रियंका गांधी रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाएंगी. इसके साथ ही वह रणथंभौर नेशनल पार्क देखेंगी. 

Rajasthan: इस जिले में  प्रियंका गांधी मनाएंगी जन्मदिन, जानिए कौन रहेगा मौजूद

Sawai Madhopur: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज (मंगलवार) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के साथ सड़क मार्ग से रणथंभौर (Ranthambore) पहुंची. प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे पहले ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं. प्रियंका गांधी यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन है.

ये भी पढ़ें- Dholpur Crime News: फायरिंग और मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले साल 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आईं थी. इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखीं. साथ ही बाघों के दीदार किए. आज एक बार फिर सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रणथंभौर पहुंची हैं. प्रियंका गांधी के बच्चे सोमवार को ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं. 

बता दें कि 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन है. वे अपना जन्मदिन परिवार के साथ रणथंभौर में मनाएंगी.  प्रियंका गांधी शेर बाघ होटल में रुकी हुए हैं. वह रणथंभौर भ्रमण कर वन्यजीवों की अठखेलियां देखेंगी. प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल (Ranthambore National Park) पार्क देखेंगी.

Report- Arvind Singh

Trending news