भरतपुर: विश्वेन्द्र सिंह ने BJP पर साधा निशाना, लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan544309

भरतपुर: विश्वेन्द्र सिंह ने BJP पर साधा निशाना, लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्ष ने लोगों को गुमराह करके झूठ फैलाया था. 

सिंह ने कहा विपक्ष ने जरुरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया. (फाइल फोटो)

भरतपुर: पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्ष ने लोगों को गुमराह करके झूठ फैलाया था. लेकिन राज्य सरकार इलेक्शन मेनिफेस्टो में किये गए अपने हर वादे को निभाएगी.

सिंह ने कहा कि विपक्ष ने कर्जमाफी, बिजली और पानी जैसे मुद्दे पर लोगों का ध्यान भटकाया. लेकिन सरकार लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्द है. उन्होंने कहा, ''आगामी बजट में भरतपुर को बड़ी सौगात मिलेगी.'' इस मौके पर सिंह ने लोगों को आश्वश्त करते हुए कहा कि भले ही वह सरकार का हिस्सा हैं. लेकिन जनता से जुड़े मुद्दे वह हमेशा उठाते रहेंगे. 

इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह को लेकर को उनकी ही तरह जनता की सेवा करने की बात कही. इस दौरान सिंह ने संकेत दिए कि उनके बेटे अनिरुद सिंह आगामी विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने अनिरुद्ध के भरतपुर विकास समिति के बैनर तले किये जा रहे काम की भी सराहना की. इस मौके पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने लोगों की समस्याएं भी सुनी. 

Trending news