Chanakya Niti: लाइफ में सफल होना चाहते है तो याद रखे ये 10 बातें
Advertisement

Chanakya Niti: लाइफ में सफल होना चाहते है तो याद रखे ये 10 बातें

chanakya niti for success: आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में मनुष्य के सफल होने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई है. जीवन में कामयाबी के लिए इनका पालन जरुरी है

Chanakya Niti: लाइफ में सफल होना चाहते है तो याद रखे ये 10 बातें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। चाणक्य का पूरा जीवन संघर्ष में बीता था पर उन्होंने कभी हार नहीं थी जो चाहा वो करके दिखाया। चाणक्य ने अपनी संकल्प शक्ति के बल पर मगध के राजा धनानंद का विनाश किया और एक साधारण से युवक को भारत का सम्राट बनाया जिसे चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य नीतियां आज भी तर्कसंगत हैं, अगर आप चाणक्य के नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करते हैं तो आप अपने जीवन में कभी भी नहीं हारेंगे। चंद्रगुप्त मौर्य चाणक्य की नीतियों की वजह से ही एक बेहतरीन शासक बन पाए थे।

1 - मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से कोई भी व्यक्ति महान नहीं होता है। इसलिए मनुष्य को अपने कर्म हमेशा अच्छे रखने चाहिए।
2 -  मनुष्य को अपनी गलतियों से ही नहीं दूसरों की गलतियों से भी सीखना चाहिए।  अगर खुद पर प्रयोग करके सीखोगे तो आयु कम पड़ जाएगी।
3 - मनुष्य को अपने हालात को बदलने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए, यही आदत मनुष्य को औरों से अलग बनाती है।
4 - आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को हमेशा शिक्षा ग्रहण करते रहने चाहिए शिक्षित मनुष्य का सदैव सम्मान होता है। 
5 - आचार्य चाणक्य निति के अनुसार मनुष्य को भय अपने पास भी नहीं आने देना चाहिए, मनुष्य को चीज से भय लगे उसका डट कर सामना करना चाहिए।
6 - मनुष्य को कार्य को करने से पहले उस कार्य के बारें में सोच विचार कर लेना चाहिए। कार्य के क्या परिणाम होंगे इस पर विचार करना बहुत जरुरी है।
7 - मनुष्य को अपने अतीत के बारें में अधिक नहीं सोचना चाहिए, मनुष्य को अपने अतीत से सीख कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
8 - मनुष्य को अच्छी तरह से सोच-विचार कर के ही धन खर्च करने चाहिए। फिजूल खर्ची करने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
9 - दोस्त बनाते समय अच्छे से  विचार कर लेना चाहिए, दोस्तों पर भी कभी पूरी तरह से विश्वास नहीं करना चाहिए। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
10 - कभी भी ब्यक्ति का कभी भी सार्वजनिक रूप से अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि मनुष्य मौका मिलते ही अपमान का बदला जरूर लेता है।

Disclaimer: चाणक्य नीति से जुड़ी ये सूचना आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित शास्त्रों पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

चाणक्य नीति की इन 5 बातों में छिपा हैं जीवन की सफलता का राज
चाणक्य नीति के अनुसार शातिर दोस्त की कैसे पहचान करें
पत्नी को कभी भी नहीं बतानी चाहिए ये तीन बातें, चाणक्य नीति की सलाह
इन 4 जगहों से बना लें दूरी, जिंदगी में मिलेगी तरक्की ही तरक्की

Trending news