Churu News: दुल्हन हुई 20 दिनों में फरार, कर चुकी थी पहले तीन शादी

Ratangarh, Churu News: राजस्थान के चूरू के जिले के रतनगढ़ में शादी कर एक लुटेरी दुल्हन शादी के 20 दिनों में ही लाखों की चपत लगाकर फरार हो गई. इससे पहले भी वह तीन घटनाएं अंजाम दे चुकी है.

Churu News: दुल्हन हुई 20 दिनों में फरार, कर चुकी थी पहले तीन शादी

Ratangarh, Churu News: राजस्थान के चूरू के जिले के रतनगढ़ में शादी कर सात जन्मों का साथ निभाने वाली एक लुटेरी दुल्हन शादी के 20 दिनों में ही लाखों की चपत लगाकर फरार हो गई. लुटेरी दुल्हन द्वारा इस घटना को पहली बार अंजाम नहीं दिया गया, बल्कि इससे पहले भी तीन घटनाएं अंजाम दे चुकी है.

इसके अलावा दो लूट की घटनाएं भी घटित कर चुकी है. मामले के अनुसार, रतनगढ़ तहसील के गांव ठठावता निवासी भादरसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि आठ अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर निवासी 32 वर्षीय वीरपाल के साथ उसकी शादी हुई थी. यह शादी राजगढ़ के गांव रावतसर कुंजला निवासी महेंद्रसिंह जाट ने करवाई थी.

महेंद्रसिंह के कहने पर वह और उसका बहनोई श्यामसिंह लूणकरणसर के गांव राजपुरिया निवासी प्रेमसिंह के घर पर गए थे, जहां पर प्रेमसिंह ने कहा कि उसके साले की बेटी है, जो शादी योग्य है और उसका लालन-पालन उसके द्वारा ही किया जा रहा है. जब लड़की को देखा, तो उसके साथ एक और लड़की थी, जिसका परिचय इन लोगों द्वारा मनु भाटी के रूप में करवाते हुए कहा कि यह वीरपाल की सहेली है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस दौरान सब कुछ फाइनल हो गया और शादी के लिए इन लोगों ने ढाई लाख रुपये नकद लिए. इसके बाद कोर्ट में शादी संपन्न हुई. शादी के बाद दुल्हन की सास ने उसे विभिन्न प्रकार के सोने व चांदी के आभूषण दिए और गांव ठठावता आ गए. शादी के 20 दिन बाद मनु भाटी व अन्य लोग आए तथा रात्रि में वीरपाल को भगाकर ले गए. 

जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपये के आभूषण व नकदी रुपये भी लेकर चली गई. सुबह उठकर देखा, तो वीरपाल नहीं मिली, जिसके बाद रतनगढ़ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है. 

Trending news