Ratangarh Holi Bindori: चूरू जिले के रतनगढ़ में आयोजित रंगरूड़ौ फाग उच्छब के अंतर्गत होली की बिंदोरी निकाली गई.
Churu RTO inspector suspended: राजस्थान के परिवहन विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सुजानगढ़ डीटीओ कार्यालय के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने एक ट्रक चालक के साथ सरेआम मारपीट की, जिसमें उन्होंने अपने सिर से चालक के सिर पर जोरदार टक्कर मारी.
Churu Crime: चूरू जिले के रतनगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक दादी द्वारा अपनी 15 माह की पोती की पानी में डूबोकर हत्या करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है.
Churu Truck Overturned: चूरू जिले में रतनगढ़ के मेगा हाईवे पर स्थित एक तीखी गोलाई वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. शुक्रवार को एक ट्रक इसी गोलाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया.
Shekhawati Holi 2026: शेखावाटी अंचल में होली का रंग अभी से चढ़ने लगा है. फाल्गुन माह की मस्ती और लोक संस्कृति की मिठास के बीच शेखावाटी परिषद द्वारा शेखावाटी फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.
Churu News: चूरू जिले के सरदारशहर को जोड़ने वाले रास्ते की सड़क टूटी होने और गंदा पानी एकत्रित होने को लेकर आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया.
इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में भारत ने गोल्ड जीता. सरदारशहर के हर्ष घेतरवाल और कुमकुम सोनी का जोरदार स्वागत.
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के सवाई छोटी गांव के पास मिट्टी में दबा हुआ शव मिला, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
सरदारशहर के ताल मैदान में 27 फरवरी से 2 मार्च तक ‘होली मायड़ भूमि री’ महोत्सव होगा. चंग, गींदड़ और लोक कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी.
Rajasthan Viral Video: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड, भानीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए बीकानेर के एक युवक के साथ अमानवीय बदसलूकी का मामला सामने आया है. कथित तौर पर किसी लड़की से छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार के आरोप में रिश्तेदारों ने खुद सजा दी—युवक को जबरन पकड़कर उसके सिर के बाल काट दिए और मुंह को पूरी तरह काला (कोयला या पेंट से) कर अपमानित किया.
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बने रेन बसेरा व अन्नपूर्णा रसोई परिसर में देर रात नॉन वेज पार्टी का मामला सामने आया. पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा, दो फरार हो गए. परिसर में अस्थायी चूल्हा, पका नॉन वेज और शराब की खाली बोतलें मिलीं. मामले की जांच जारी है.
Churu News: चूरू जिले के सरदारशहर में आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट महामुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय क्रिकेट प्रेमी और भारतीय टीम के समर्थक सुबह से ही मैच की चर्चा में डूबे हैं और अपनी टीम की जीत पर पूरा भरोसा जता रहे हैं. फैंस का मानना है कि मौजूदा फॉर्म, संतुलित टीम और मजबूत आत्मविश्वास के दम पर भारत एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर इतिहास दोहराएगा.
सुजानगढ़ के सालासर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एसबीआई शाखा में छापा मारकर फसल बीमा घोटाले का खुलासा किया. 15 हजार भूमिहीन किसानों के नाम पर 1150 करोड़ के क्लेम की तैयारी थी. 71 मामलों में एफआईआर और जांच की मांग की गई है.
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दरअसल, 17 जनवरी को गांव की ही एक महिला द्वारा एससी/एसटी एक्ट के तहत गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था. आरोपियों द्वारा लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं.
Churu News: राजस्थान के चूरू के सरकारी अस्पताल में बच्चों के वार्ड में अचानक आग गई, जिसके बाद वार्ड धुएं से भर गया और माता-पिता अपने बच्चों को लेकर भागने लगा.
चूरू के सरदारशहर में चाइनीज मांझे से घायल दुर्लभ उल्लू का कान्हा जीव रक्षक दल ने रेस्क्यू किया. पक्षी का इलाज जारी है.
Churu News: जिले के रतनगढ़ में सोमवार को कोहरे का कहर देखने को मिला. मेगा हाईवे पर मालासर टोल नाका के पास एक के बाद एक करके तीन वाहन आपस में भिड़ गए. हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए.
चूरू में 13 वर्षीय बालक मो. अमीर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी मौलवी मो. हुसैन को गिरफ्तार किया है. जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. आरोपी ने बदनामी के डर से बच्चे को पतंग लूटने के बहाने ले जाकर गंदी पानी की गेनाणी में हत्या कर शव छुपाने की बात कबूली.
Churu News: चूरू जिले में इन दिनों ठंड तेजी में रिकॉर्ड बना रही है. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों ने प्रशासन से मांग की है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए या तो स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए. उनका कहना है कि ठंड के कारण सुबह जल्दी घर से निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है
Churu Viral video: राजस्थान के चूरू में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां के स्कूली बच्चों का कहना है कि स्कूल वैन सुबह करीब साढ़े 7 बजे ही घर से लेने आ जाती है, जबकि उस समय तापमान सबसे कम होता है. तेज ठंडी हवाओं और जमा पाले के बीच वैन का इंतजार करना और फिर स्कूल तक जाना बच्चों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है.
चूरू में एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही विभाग के चार पुलिसकर्मियों पर थाने व होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामला 2017 से 2025 तक का बताया गया है. एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
Churu Crime: चूरू जिले में एक महिला ने स्कूल के संचालक पर अश्लील फोटो वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.