Dausa News: IAS राजेंद्र विजय के पैतृक निवास पर फिर पहुंची एसीबी, सर्च की कार्यवाही की शुरू

Dausa News: बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी द्वारा कोटा संभागीय आयुक्त आईएएस राजेंद्र विजय के दौसा जयपुर कोटा सहित चार ठिकानों पर छापेमारी के बाद आज फिर से उनके दौसा के दुब्बी में स्थित पैतृक निवास पर एसीबी की टीम पहुंची. जहां सर्च की कार्रवाई की.

घर पर नहीं मिले थे परिजन 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दरअसल, बुधवार को आईएएस राजेंद्र विजय के दुब्बी गांव स्थित पैतृक निवास पर दौसा एसीबी की टीम सर्च के लिए पहुंची थी, लेकिन उस दौरान वहां कोई परिजन नहीं मिला था. जिसके चलते एसीबी ने राजेंद्र विजय के मकान को सील कर अपने अधिग्रहण में ले लिया था. अब एसीबी द्वारा आज फिर से आईएएस राजेंद्र विजय के पिता रामकरण विजय को बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में दौसा एसीबी के डिप्टी एसपी नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा मकान की तलाशी ली गई है. 

बैंक खाते और लॉकर की तलाशी है बाकी 

राजेंद्र विजय के पैतृक निवास से एसीबी पंद्रह हजार रुपए की नकदी, दो चांदी के सिक्के और दो चांदी की रिंग मिली है. लेकिन फिलहाल यह कह सकते हैं कि पूर्व में जयपुर स्थित ठिकानों पर एसीबी द्वारा सर्च किया गया था, जहां से कई अकूत संपत्तियों के दस्तावेज और बड़ी तादाद में सोने चांदी के आभूषण मिले थे. साथ ही कुछ नकदी भी एसीबी को मिली थी. हालांकि, अभी IAS राजेंद्र विजय के बैंक खाते और लॉकर की तलाशी बाकी है.

एसीबी द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जैसे ही आईएएस राजेंद्र विजय के ठिकानों पर छापेमारी की, तो राज्य सरकार ने उन्हें कोटा संभागीय आयुक्त पद से एपीओ कर दिया था. वहीं, एसीबी ने बुधवार को राजेंद्र विजय से कई घंटे की लंबी पूछताछ भी की थी. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news