Dausa News: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे पत्नी संग पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी, वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा
Advertisement

Dausa News: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे पत्नी संग पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी, वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा

Dausa News:  सिद्ध पीठ घाटा मेहंदीपुर बालाजी देश के करोड़ों लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बालाजी महाराज की मूर्ति स्वयंभू है, जिसके चलते बड़ी चमत्कारी है जो भी अपनी मनोकामना और मन्नत लेकर पूरी आस्था श्रद्धा और भाव से यहां आता है, पूजा अर्चना करता है, उसकी मनोकामना निश्चित रूप से पूरी होती है. 

Dausa News: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे पत्नी संग पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी, वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा

Dausa News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सपत्नीक मंगलवार को दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने उनकी अगवानी की तो वहीं, महंत नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से सीएम एकनाथ शिंदे को बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना करवाई. साथ ही भैरव कोतवाल और प्रेतराज सरकार के भी सीएम शिंदे ने दर्शन किए. 

इस दौरान महंत नरेश पुरी महाराज ने सीएम शिंदे को बालाजी के चोले का टीका लगाया. साथ ही केसरिया दुपट्टा पहनकर बालाजी महाराज की तस्वीर और मोदक प्रसादी भी भेंट की. इस दौरान महंत नरेश पुरी महाराज और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच अध्यात्म पर चर्चा हुई तो वहीं नरेश पुरी महाराज द्वारा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य और अन्य गतिविधियों से भी अवगत करवाया, जिसकी सीएम एकनाथ शिंदे ने सराहना की. मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देश की खुशहाली की कामना की. सीएम एकनाथ शिंदे के दौरे को देखते हुए दौसा और गंगापुर जिले के पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए.

यह भी पढे़ं- Rajasthan Lok Sabha Election 2024: शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने किया चुनावी ऐलान, BJP की बढ़ी मुश्किलें

 

बता दें कि सिद्ध पीठ घाटा मेहंदीपुर बालाजी देश के करोड़ों लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बालाजी महाराज की मूर्ति स्वयंभू है, जिसके चलते बड़ी चमत्कारी है जो भी अपनी मनोकामना और मन्नत लेकर पूरी आस्था श्रद्धा और भाव से यहां आता है, पूजा अर्चना करता है, उसकी मनोकामना निश्चित रूप से पूरी होती है. 

यह भी पढे़ं- Rajasthan में 1 अप्रैल से शुरू होगी उपज की खरीद, राजफैड ने बनाए 1 हजार से ज्यादा खरीद केंद्र

 

यही वजह है कि मेहंदीपुर बालाजी देश के कोने-कोने से आम श्रद्धालु ही नहीं बल्कि राजनेता, पुलिस प्रशासन के अधिकारी यहां तक की न्यायिक अधिकारी भी पहुंचकर ढोक लगाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं. बताया जाता है मेहंदीपुर बालाजी की मूर्ति का करीब 1000 वर्ष पूर्व पहाड़ से अपने आप उद्गम हुआ था, जिसके चलते मेहंदीपुर बालाजी के भक्तों की यहां गहरी आस्था है.

Trending news