Trending Photos

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के विजयपूरा गांव में एक महिला ने अपने पीहर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मारपीट कर ससुराल वालों ने विवाहिता को निकाला था घर से
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के एएसआई जीवनलाल ने बताया कि विजयपूरा निवासी चुन्नीलाल रोत ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन जया की शादी करीब 5 साल पहले लक्ष्मणपुरा गांव निवासी विजय पाण्डोर के साथ करवाई थी. जया के 3 साल की बेटी भी है. जया के साथ ससुराल पक्ष आये दिन झगडा और मारपीट करते थे. वहीं, 25 सितम्बर को जया से मारपीट करते हुए उसके ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से जया अपने पीहर में रह रही थी.
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट में बताया कि इस बीच आज जया ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या के आरोप लगाये है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!