Dungarpur News: जयपुर से घर लौटकर कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक कॉलेज छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका जयपुर में सेकेंड ईयर की छात्रा थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Dungarpur News: जयपुर से घर लौटकर कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में एक कॉलेज छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका जयपुर में सेकेंड ईयर की छात्रा थी. बीमार होने पर आज सुबह ही जयपुर से डूंगरपुर घर पर आई थी. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

 डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रमेश मीणा ने बताया कि गोकुलपुरा निवासी जवाहर लाल परमार ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी जयपुर में रहकर पढ़ाई करती है. वह सेकेंड ईयर की छात्रा है. तबियत खराब होने पर आज सुबह ही डूंगरपुर घर पर आई थी. घर आने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी. 

वहीं, जब परिजनों ने खाने के लिए उसके कमरे का गेट खटखटाया तो भूमिका ने गेट नहीं खोला. परिजनों को संदेह होने पर परिजनों ने गेट तोड़ दिया, जब परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि भूमिका स्टॉल से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

परिजन फंदे से उतारकर भूमिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

Trending news