Trending Photos

Deoli-Uniyara By Election: राजस्थान में उपचुनाव के चलते लगातार वोटिंग हो रही है. इस बीत नेता नरेश मीणा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया है. बता दें नरेश मीणा राजस्थान की देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय उपचुनाव लड़ रहे हैं.
नरेश मीणा देवली उनियारा विधानसभा सीट से उपचुनाव चड़ रहे हैं. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था. पार्टी की ओर से कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है.
बता दें कि चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने गुस्से में आकर मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को जोरदार थप्पड़ मार दिया है. इससे वहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. इस घटना के बाद वहां खूब हंगामा हुआ.
जानकारी के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. उसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को तमाचा जड़ दिया. हालांकि अभी तक दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई, इश बात का पता नहीं चल पाया है.