राजस्थान में बिपरजॉय के बाद कैसा रहेगा इस साल मानसून, मौसम विभाग ने ये बताया
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1751048

राजस्थान में बिपरजॉय के बाद कैसा रहेगा इस साल मानसून, मौसम विभाग ने ये बताया

Rajasthan Monsoon Weather Update : राजस्थान में बारिश की बात की जाए तो इस बार भी मौसम विभाग ने प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत दिए हैं. 22 से 26 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में येल्लो अलर्ट घोषित किया गया है.

राजस्थान में बिपरजॉय के बाद कैसा रहेगा इस साल मानसून, मौसम विभाग ने ये बताया

Rajasthan Monsoon Update :  प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के संकेत मिलने लगे हैं. प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत और भरपूर बरसने के लिए मानसून प्रदेश की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. अभी मानसून भारत के पूर्वी भाग में पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर मौसम की सभी गतिविधियां और परिस्थितियां अनुकूल रही तो, इस महीने के अंत तक मानसून राजस्थान में प्रवेश कर सकता है.

मानसून में अच्छी बारिश के संकेत

मानसून के करीब आने के कारण प्री मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने लग गई है. 22 से 26 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में येल्लो अलर्ट घोषित किया गया है. बाड़मेर जैसलमेर जालौर पाली जिले को छोड़कर प्रदेश में अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा रही है. इसी के साथ प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी जारी है. प्रदेश में बारिश की बात की जाए तो इस बार भी मौसम विभाग ने प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत दिए हैं.

ये जिले तपे

भीलवाड़ा, बांरा जिले में अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम आंका गया. गंगानगर में 43.3 डिग्री तापमान सबसे अधिक बना हुआ है. चुरू का तापमान 41.7 डिग्री वहीं बीकानेर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही जिले का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है. प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में येल्लो अलर्ट बना हुआ है. प्रदेश के ज़िलों में तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया. वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ.

जयपुर में उमस और गर्मी

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ.

पश्चिमी राजस्थान में पड़ रही गर्मी

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से उमस आमजन को परेशान कर रही है. प्रदेश में बारिश की बात की जाए तो इस बार भी मौसम विभाग ने प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत दिए हैं.

यह भी पढ़ेंः 

Rajasthan Weather News: राजस्थान में इस तारीक से आएगा मानसून, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

बाड़मेर में हेड कांस्टेबल ने युवती को दुकान में किया बंद, शराब पिलाकर किया रेप 

Trending news