)
Rajasthan Crime News: राजस्थान के राजधानी जयपुर में बगरू के सावां की बगीची के पास शिव वाटिका कॉलोनी में बीती रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई. मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. पति ने पत्नी को इतना पिटा कि महिला की मौत हो गई.
मामले की सूचना पर बगरू पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने FSL की टीम को बुलाया, तो आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया. थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि कस्बे के शिव वाटिका कॉलोनी में एक दंपत्ति किराए के मकान में रहते थे. जहां गुरुवार देर रात दोनों के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई.
इसी दौरान में पति रामबाबू कश्यप ने अपनी पत्नी मोनी कश्यप के साथ डंडे से मारपीट की. जिससे पत्नी की मौत हो गई. पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में महिला मृत अवस्था में मिली. मौके पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. प्रथम दृष्टया पति द्वारा डंडे से मारपीट करने से महिला को मौत होना प्रतीत होता है. आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन कर लिया है.
जेडीए के जोन 12 में बेगस रोड पर अवैध रूप से बसाई जारी कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. डीआईजी कैलाश बिश्नोई के निर्देश पर प्रवर्तन शाखा ने बिना भूमि रूपांतरण के बसाई गई कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया. डीआईजी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि बेगस रोड पर मानसिंहपुरा में नेचर फॉर्म के नाम से अवैध कॉलोनी बासाई जा रही थी. जिसपर आज बुलडोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.