शुक्र और शनि मिलाने वाले हैं हाथ, दिसंबर में तीन राशियों का गोल्डन टाइम

Jyotish News : वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर 2024 में शुक्र और शनि 30 साल के बाद मिल रहे हैं. कुंभ राशि में इन दोनों ग्रहों के साथ आने से तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. और इन तीनों की राशियों को मान सम्मान के साथ प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.

शुक्र और शनि मिलाने वाले हैं हाथ, दिसंबर में तीन राशियों का गोल्डन टाइम

Jyotish News : वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर 2024 में शुक्र और शनि 30 साल के बाद मिल रहे हैं. कुंभ राशि में इन दोनों ग्रहों के साथ आने से तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. इन तीनों की राशियों को मान सम्मान के साथ प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.

मकर राशि
शुक्र ग्रह शनि ग्रह मिलकर आपके धन और वाणी स्थान को प्रबल कर देंगे. आपकी बोली से आपकी पहचान बनेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी. इस समय आप जो भी फैसले लेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी और अटका धन प्राप्त होगा. अगर आप मीडिया, बैंक, बिजनेस या फिर शैक्षिक कार्यों से जुड़े हैं तो ये समय आपके बैंक बैलेंस को डबल कर देगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वृश्चिक
शुक्र और शनि मिलकर आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा कर देंगे और गाड़ी के साथ प्रोपर्टी का सुख भी आपको मिलेगा. जमीन के लेन देन से जुड़े काम करने वालों को खास फायदा मिलेगा और परिवार में माता के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी. कोई बड़ी डील भी आपके हाथ लग सकती है.

वृष
शुक्र और शनि मिलकर आपको आपके काम में सफलता दिलाने आ रहे हैं. नए बिजनेस के लिए समय अनुकूल है. बेरोजगार हैं तो आपकी नौकरी भी लग सकती है. कोई नयी जिम्मेदारी भी आपके हाथ लग सकती है. परिवार में पिता के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और समय शुभ रहेगा.

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी है, जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें : 

Jyotish News : इस बार धनतेरस पर इन राशियों पर धनवर्षा, मां लक्ष्मी और कुबेर साथ आएंगे घर

Trending news