कचरे के ढेर पर Jaipur शहर, आज से काम पर लौटे सफाई कर्मचारी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan989214

कचरे के ढेर पर Jaipur शहर, आज से काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

जयपुर (Jaipur News) में बीते 4 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है.

व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने में 2-3 दिन का लगेगा समय.

Jaipur : राजधानी जयपुर (Jaipur News) में बीते 4 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है. बीते चार दिन से आधे जयपुर शहर में कर्मचारियों के काम नहीं करने से जगह-जगह सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए. जयपुर में हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण घरों पर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ियां नहीं पहुंची. 

इस कारण लोगों को मजबूरन सड़कों पर बने ओपन डिपो पर कचरा फैंकना पड़ा. इन डिपो पर से कचरा उठाने का काम भी डोर टू डोर कचरा उठाने वाली कंपनी बीवीजी के ही जिम्मे है. कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल (Strike) के कारण डिपो से भी कचरा नहीं उठा तो शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए.

यह भी पढ़े- चौमूं नगर पालिका या नरक पालिका, सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर

बीवीजी कंपनी (BVG Company) को नगर निगम से मिले 3.50 करोड़ रुपए के भुगतान के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 3 महीने में से बकाया डेढ़ महीने का वेतन दिया और बाकी का वेतन अगले महीने 10 अक्टूबर तक देने का आश्वासन दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने आज हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने का एलान किया.

Trending news