पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर भाजपा का बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1367669

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर भाजपा का बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Jaipur: भाजपा ने समस्त बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में कोटपूतली के होटल RTM में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला.

कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित.

Jaipur: भाजपा ने समस्त बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में कोटपूतली के होटल RTM में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला.

 कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नगर मण्डल के बूथ संख्या 68 पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती एवं बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ बूथ अध्यक्ष शशि मित्तल की अध्यक्षता एवं प्रदेष संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में परम्परागत रूप से बूथ पर उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की रंगोली एवं कमल बनाकर कार्यक्रम में विविधता का निर्माण किया गया.

 प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा के बल पर संगठन रूपी नन्हें से पौधे को सींच -सींच कर पुष्पित एवं पल्लवित किया. वहीं विषाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया है. 1952 में कानपुर में जनसंघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में कश्मीर को भारत में विलय को लेकर सत्याग्रह का प्रस्ताव पारित हुआ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रखर संगठनात्मक क्षमता के कारण उन्हें जनसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री साथ ही कश्मीर सत्याग्रह संचालन का सम्पूर्ण भार भी पंडित जी को सौंपा गया. सत्याग्रह का स्वरूप विशाल होता गया.

ये भी पढ़ें- Sagwara: अनोखा अभियान, यातायात नियमों का पालन ना किया तो किया कुछ ऐसा कि शर्म से हुए पानी-पानी

इस अवसर पर प्रदेशमंत्री एवं पूर्व विधायक जितेन्द्र गौठवाल, सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, भाजयुमो प्रदेशमंत्री विनोद सिंह, भाजपा नेता मुकेश गोयल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, डॉ. अशोक यादव, मण्डल अध्यक्ष गोपाल मोरिजावाला ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया. बूथ अध्यक्ष अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा मंच संचालन एडवोकेट योगी अशोक सुरेलिया जिला प्रभारी मन की बात कार्यक्रम ने किया.

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर बोकन, जिलामंत्री सुभाष चन्द शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, रानी रत्ना कुमारी, मण्डल महामंत्री बालकृष्ण सैनी, देवेन्द्र आर्य, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, कोषाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूरण मल सैनी, उपप्रधान प्रतिनिधि, राजेन्द्र रहीसा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, जिला सहसंयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ कैलाष चन्द टेलर, बनवारी लाल यादव,आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Trending news