Trending Photos

Rajasthan Weather Update: दिसंबर माह शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी नहीं शुरू हुई है. पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें, तो आगामी 2-3 दिन तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, आगामी सप्ताह में पारा तेजी से गिर सकता है, जिससे ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा. वहीं, दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी.
इस साल सर्दी तोड़ेगी अपने सारे रिकॉर्ड
IMD के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से चलने वाली सर्द हवाओं का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा, जिसके प्रभाव से पारा गिरने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा. वहीं, दिसंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ठंड पिछले सालों के अपने रिकॉर्ड को तोड़ेगी.
बीते 24 घंटे में सीकर शहर रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ देखने को मिला. वहीं, कई जिलों में सर्द हवाओं और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड महसूस हुई. तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!