अब रात के अंधेरे में पानी भरने नहीं उठना पड़ेगा! कल से जयपुर के इन इलाकों में पानी आने का बदलेगा समय, देखिए टाइमटेबल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2483541

अब रात के अंधेरे में पानी भरने नहीं उठना पड़ेगा! कल से जयपुर के इन इलाकों में पानी आने का बदलेगा समय, देखिए टाइमटेबल

Jaipur News: अब रात के अंधेरे में पानी भरने के लिए नहीं उठना पड़ेगा.... कल से जयपुर के कुछ इलाकों में पानी आने का समय बदल जाएगा. देखिए पूरा टाइमटेबल.

symbolic picture

Jaipur News: पिंकसिटी की चारदीवारी को कल (बुधवार) से राहत मिलने जा रही है. कल से चारदीवारी में पेयजल सप्लाई का टाइम टेबल बदल रहा है. सुबह 3.30 बजे की बजाय अब 5 बजे पीने का पानी पहुंचेगा.

जल्दी नहीं उठना पड़ेगा

चारदीवारी में अब रात के अंधेरे में पानी भरने के लिए उठना पड़ता है,लेकिन कल से परकोटे में सुबह 3.30 बजे नहीं उठना पडेगा. जलदाय विभाग ने पेयजल सप्लाई की व्यवस्था ही बदल गई है. इससे करीब 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी. 

सालों से परकोटे में पीने का पानी के लिए तड़के उठना पड रहा है,लेकिन कल से सवेरे 5 बजे से सप्लाई होगी. जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैंपस में नए पम्प हाउस का निर्माण किया है.

जयपुर में पानी आने का समय बदला
क्षेत्र का नाम पानी आने का समय
चौकड़ी रामचंद्र  दोपहर 3 बजे से 3.49 बजे तक
चौकड़ी घाट   सांय 4.10 बजे से 5.06 बजे तक
बास बदनपुरा सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक
नरवर पुरी सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक
सूरज कॉलोनी  सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक
दीवान कॉलोनी सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक
पंजाबी कॉलोनी  सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक
हीदा की मोरी सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक 
एचआर कॉलोनी  सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक 
जियाउद्दीन कॉलोनी  सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक 
शिकारियों की मोरी  सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक 
सैयद कॉलोनी  सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक 
फाजिल शाह कॉलोनी  सांय 7 बजे से रात्री 8.15 बजे तक
सिंहद्वार ओएसएनआर  सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक

अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 बजे से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे से 10.25 तक और चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news