Jhunjhunu News: 8 PM के बाद भी खुली मिली शराब की दुकान, पुलिस को देखकर सेल्समैन हुआ फरार

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे के रामदेवरा बस स्टैंड के पास संचालित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान पर बीती रात को 8 बजे के बाद भी खुली मिलने पर डीएसटी टीम झुंझुनूं, नवलगढ़ पुलिस व नवलगढ़ आबकारी टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई.

Jhunjhunu News: 8 PM के बाद भी खुली मिली शराब की दुकान, पुलिस को देखकर सेल्समैन हुआ फरार

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे के रामदेवरा बस स्टैंड के पास संचालित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान पर बीती रात को 8 बजे के बाद भी खुली मिलने पर डीएसटी टीम झुंझुनूं, नवलगढ़ पुलिस व नवलगढ़ आबकारी टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई. कार्यवाही में शामिल नवलगढ़ पुलिस थाने के एसआई अमर सिंह ने बताया कि मेले में ड्यूटी के दौरान डीएसटी टीम को सूचना मिली कि निर्धारित समय 8 बजे के बाद रामदेवरा बस स्टैंड के पास शराब की दुकान खुली हुई है और शराब की बिक्री की जा रही है. 

पुलिस को देख फरार हुआ सेल्समैन
रात्रि करीब 8:15 बजे कार्यवाही टीम पहुंची तो शराब दुकान का सेल्समैन पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद नवलगढ़ आबकारी थाना की ओर से कार्यवाही की गई. आबकारी टीम दुकान पर ताला लगाकर सेल्समैन को वापस बुलाकर गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई. इधर, नवलगढ़ कस्बे में ही नहीं जिले के अनेक स्थानों पर रात भर शराब की दुकानें खुली रहती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दुकान संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण कहीं पर भी रात के समय खुली शराब की दुकानों के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है. वहीं, अब आबकारी सीआई यशवंत सिंह ने कहा है कि डीएसटी टीम के माध्यम से रामदेवरा बस स्टैंड के पास संचालित शराब की दुकान रात्रि 8 बजे के बाद खुली होने व शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली. मौके पर हमारी टीम ने पहुंचकर कार्यवाही की, दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news