जोधपुर के राहत बचत कैंप में राजीव गांधी युवा मित्रों ने मनाया CM अशोक गहलोत का जन्मदिन
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1679343

जोधपुर के राहत बचत कैंप में राजीव गांधी युवा मित्रों ने मनाया CM अशोक गहलोत का जन्मदिन

Jodhpur news: जोधपुर के जोधपुर के जाजीवाल खिचियांन गांव में आयोजित राहत बचत कैंप में राजीव गांधी युवा मित्रों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का जन्म दिन मनाया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने और एक बार फिर प्रदेश कामना की. 

 

जोधपुर के राहत बचत कैंप में राजीव गांधी युवा मित्रों ने मनाया CM अशोक गहलोत का जन्मदिन

Jodhpur: प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का आज जन्म दिवस है और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से अपने अपने तरीके से सीएम के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने और एक बार फिर प्रदेश का सीएम बनने की कामना की. इसी कड़ी में जोधपुर के जाजीवाल खिचियाँन गांव में आयोजित राहत बचत कैंप में राजीव गांधी युवा मित्रों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का जन्म दिवस मनाया गया. 

इस दौरान ग्रामीणों के बीच शिविर में राजीव गांधी युवा मित्रों ने केक काटकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का जन्म दिवस मनाया. यहां एक दूसरे को के क खिलाकर मुंह मीठा करवाय .राजीव गांधी युवा मित्र लक्ष्मण परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने जो शानदार बजट पेश किया और इसके बाद बचत राहत कैंपों के माध्यम से जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत देने का काम किया जा रहा है. ऐसे प्रदेश के मुखिया के जन्मदिन को उन्होंने ग्रामीणों के बीच में सेलिब्रेट किया है और केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया. 

साथ ही मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने और एक बार फिर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने की कामना की, ताकि प्रदेश का विकास हो सके और हर तबके का विकास हो .उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है इसमें हर वर्ग का मुख्यमंत्री ने ख्याल रखा है. ऐसे में प्रदेश के मुखिया से हर कोई खुश है और हर कोई आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें...

Romantic movies on Netflix: नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं द-मदर और पेन हसलर्स जैसी धमाकेदार फिल्में

Trending news