Lok Sabha Election 2024 : BJP प्रत्याशी महिमा कुमारी के समर्थन में निकाली गई वाहन रैली, अबकी बार 400 पार के लगे नारे
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : BJP प्रत्याशी महिमा कुमारी के समर्थन में निकाली गई वाहन रैली, अबकी बार 400 पार के लगे नारे

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा ब्यावर की और से शुक्रवार को राजसमंद भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाडा के समर्थन में दोपहिया वाहन रैली निकाली गई.

शहर के नेहरू गेट स्थित गिब्सन हास्टल से शुरू हुई दोपहिया वाहन रैली में बडी संखया में भाजपा पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने शिरकत की. भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के सानिध्य में निकाली गई वाहन रैली में शामिल पदाधिकारी तथा सदस्य भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद... नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद... तथा अब की बार 4 सौ पार... के नारे लगाते हुए चल रहे थे.

इस दौरान सभी भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड को मत देने का आव्हान करते हुए चल रहे थे. गिब्सन हास्टल से शुरू हुई दोपहिया वाहन रैली राजा साहब चौराहा, मालियों की चौपड़, सनातन स्कूल चौराहा, चमन चौराहा, चांगगेट, अंम्बेडकर सर्किल, महात्मा गांधी सर्किल, पाली बाजार, आर्य समाज चौराहा, लोहारान चौपड़, भारत माता सर्किल, सुनारन चौपड़, तेलियान चौपड़, मालियान चौपड़, कमल स्टूडियो से पुन: गिब्सन हॉस्टल पहुंचकर संपन्न हुई.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024 : राजस्थान की 12 सीटों पर हुआ 50.27 फीसदी मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

दोपहिया वाहन रैली में इंदरसिंह बागावास, पवन जैन, नरेश मित्तल, अजय फुलवारी, चेतन गोयर, दिनेश भाटी, यज्ञेश शर्मा, कानाराम गुर्जर, जितेन्द्र कावडिया, विक्रांतसिंह रावत, प्रमोद शर्मा, नेहा सोनी, प्रीति शर्मा, शिवप्रकाश सामरिया, डूंगरसिंह रावत तथा राजेश्वरी यादव सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता शामिल रहे.

Trending news