जायल विधानसभा क्षेत्र में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का शुभारंभ
Advertisement

जायल विधानसभा क्षेत्र में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का शुभारंभ

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान के तहत शनिवार को जायल विधानसभा में अभियान की प्रभारी घुमंतू आयोग की अध्यक्ष उर्मिला योगी एव विधायक डॉ मंजू मेघवाल के नेतृत्व में पंचायत समिति परिसर में शुभारम्भ किया गया. इंडियन नेशनल कांग्रेस के निर्देशानुसार ओर प्रदेश

जायल विधानसभा क्षेत्र में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का शुभारंभ

Jayal News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान के तहत शनिवार को जायल विधानसभा में अभियान की प्रभारी घुमंतू आयोग की अध्यक्ष उर्मिला योगी एव विधायक डॉ मंजू मेघवाल के नेतृत्व में पंचायत समिति परिसर में शुभारम्भ किया गया.

इंडियन नेशनल कांग्रेस के निर्देशानुसार ओर प्रदेश कांग्रेस के आहान पर जायल विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ शनिवार को अभियान की प्रभारी घुमंतू आयोग की अध्यक्ष उर्मिला योगी एव विधायक डॉ मंजू मेघवाल के नेतृत्व में पंचायत समिति परिसर में किया गया.
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जायल से दुगोली तक 15 किमी के लिये यात्रा का शुभारंभ किया गया.

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ पंचायत समिति परिसर में हरी झंडी दिखाकर किया इस दौरान पैदल यात्रा तहसील चौराया होते हुए बस स्टैण्ड , गुजरियावास के देवनारायण भगवान मन्दिर में दर्शन कर खिंयाला पहुंची. जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा का स्वागत किया गया, कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Bhilwara: पीएम मोदी की जनसभा में तैनात पुलिसकर्मी हुआ बेहोश, संकट मोचक बन सतीश पुनिया ने बचाई जान

शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ पंचायत समिति परिसर में किया गया. इस दौरान सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलांए शामिल रही. पैदल यात्रा में भीड़ जुटाने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं पर फोकस रखा. जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ रैली में नरेगा श्रमिकों व आंगनवाडी कार्यकर्ता भी शामिल की गई.

पैदल यात्रा में यह रहे मौजूद

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित पैदल यात्रा में अभियान की प्रभारी घुमंतू आयोग की अध्यक्ष उर्मिला योगी,विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल, प्रधान जीमना देवी गोदारा , उप प्रधान तिलोक राम रोज ,राजेश सांगवा ,रिद्धकरण लोमरोड़, प्रहलाद राम बांगड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Trending news