Rajasthan News : महिला का अपहरण कर बंधक बनाया, 3 दिन तक रेप करते रहे, फिर नाले में फेंक कर भागे

Rajasthan News : पाली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा, कि दो युवकों ने पहले महिला को बंधक बना कर रेप किया, फिर बाडी को नाले के पास फेंक कर भाग गए.

Rajasthan News : महिला का अपहरण कर बंधक बनाया, 3 दिन तक रेप करते रहे, फिर नाले में फेंक कर भागे

Rajasthan News : राजस्थान के पाली जिले में एक 42 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. वहीं, इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) रतनाराम देवासी ने जानकारी देते हुए कहा, कि पीड़िता के भाई ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया, जिसके आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के के खिलाफ गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. वहीं, गुरुवार शाम को पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई, और शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी गई.

औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र की है घटना

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

यह घटना 2 अगस्त की शाम को औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में घटी. पुलिस के अनुसार, दो युवकों ने उस समय पीड़िता का अपहरण कर लिया जब वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित किराना की दुकान से सामान लेने जा रही थी.

आरोपी उसे एक कार में सुनसान स्थान पर ले गए और वहां दोनों ने उसे बेहोश कर कथित रूप से दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और फिर 5 अगस्त की देर रात उसे रेलवे लाइन के पास एक नाले में फेंक दिया.

तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत

पुलिस ने पीड़िता के बयान का हवाला देते हुए बताया कि महिला ने सुबह होश में आने के बाद अपने भाई को फोन किया, जो उसे घर ले गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, तो परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Trending news