राजसमंद जिला कलेक्टर के दौरे के तुरंत बाद बजरी माफिया फिर हुए सक्रिय,पीपल और बड़ के आधा दर्जन पेड़ उखाड़े

Rajsamand News: आमेट के चंद्रभागा नदी तट के आधारशिला माताजी मंदिर के पास वाले खेतों की जमीन को बजरी माफिया नहीं छोड़ रहे हैं. बजरी माफिया बजरी के लिए जमीन से हरे भरे, बड़े-बड़े पेड़ों को उखाड़ रहे हैं.

राजसमंद जिला कलेक्टर के दौरे के तुरंत बाद बजरी माफिया फिर हुए सक्रिय,पीपल और बड़ के आधा दर्जन पेड़ उखाड़े

Rajsamand News: कुछ दिन पूर्व राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल के आमेट इलाके का दौरा किया था. कलेक्टर के दौरे की भनक पड़ते ही आमेट के बजरी माफिया लुप्त हो गए थे. तो वहीं कलेक्टर के दौरे के तुरंत बाद अब फिर से बजरी माफिया सक्रिय हो गए हैं.

बता दें कि आमेट के चंद्रभागा नदी तट के आधारशिला माताजी मंदिर के पास वाले खेतों की जमीन को यह बजरी माफिया नहीं छोड़ रहे हैं. यह बजरी माफिया बजरी के लिए जमीन से हरे भरे, बड़े-बड़े पेड़ों को उखाड़ रहे हैं. वहीं इसको लेकर किसान नंदलाल सुथार और भगवान लाल ने बताया है कि हमारे खेतों के पास से बजरी निकाली जा रही है और नीम, पीपल और बड़ के लगभग आधा दर्जन पेड़ों को उखाड़ दिया गया है.

किसानों ने बताया कि लगभग 15 फीट तक की गहराई तक के गड्ढे करते हुए यह बजरी माफिया बजरी को निकाल रहे हैं. ऐसे में नदी के पास बने हुए एनीकट के पास खुदाई करने से एनीकट के टूटने का भी खतरा बना हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजसमंद कलेक्टर ने आमेट का दौरा किया था. उस दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे,लेकिन इन बजरी माफियाओं द्वारा तुरंत सक्रिय होने के बाद खनिज विभाग और पुलिस विभाग बेखबर बना हुआ है.

Trending news