Tonk news: जल चौपाल का आयोजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश, वक्ताओं ने जल संरक्षण पर दिए विशेष जोर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1758366

Tonk news: जल चौपाल का आयोजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश, वक्ताओं ने जल संरक्षण पर दिए विशेष जोर

Tonk news: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र टोंक के सौजन्य से महिला मंडल पलाई के तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कैच द रैन फेस 3.0 तहत जल संरक्षण के उद्देश्य को लेकर ग्राम पलाई में एक जल चौपाल का आयोजन किया गया.

 

Tonk news: जल चौपाल का आयोजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश, वक्ताओं ने जल संरक्षण पर दिए विशेष जोर

Tonk news: राजस्थान के टोंक जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र टोंक के सौजन्य से महिला मंडल पलाई के तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कैच द रैन फेस 3.0 तहत जल संरक्षण के उद्देश्य को लेकर ग्राम पलाई में एक जल चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उनियारा थाना अधिकारी भोपाल सिंह मीना व सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी थेलेंद्र सिंह नरुका रहे, विशिष्ट अतिथि सहायक कृषि अधिकारी ओमप्रकाश खींची, कृषि पर्यवेक्षक आशा सैनी, युवा मंडल अध्यक्ष भुजंगलाल मेरूठा, आशा सहयोगिनी मंजू जैन, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन प्रजापत रहीं. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल संरक्षक ललिता शर्मा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माला, पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. मुख्य अतिथि उनियारा थाना अधिकारी भोपाल सिंह मीणा व सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी थलेन्द्र सिंह नरुका ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा की जल के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ है, इसको कभी भी व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए, जल है तो कल है. 

यह भी पढ़ें-  रोक के बाद भी "72 हूरें" का ट्रेलर रिलीज, टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

उन्होंने जल संरक्षण के उद्देश्य को लेकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को जल स्त्रोतों, जल बचत, शुद्ध जल प्राप्ति, कृषि कार्य के लिए जल बचत, फव्वारा ड्रिप सिस्टम, सिंचाई यन्त्र व फार्म पॉन्ड लगाने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं उनियारा थानाधिकारी ने इसके साथ ही महिलाओं एवं ग्रामीणों को आवाज दो ऐप, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, यातायात नियमों, पोक्सो एक्ट, असामाजिक तत्व से परेशान, महिलाओं के साथ अत्याचार, नाजायज परेशान या छेड़खानी करता हो तो तुरंत पुलिस को सूचना देवे, पुलिस विभाग की कानूनी जानकारी दी गई. 

विशिष्ट अतिथि सहायक कृषि अधिकारी ओमप्रकाश खींची, कृषि पर्यवेक्षक आशा सैनी ने कृषि यंत्र, तारबंदी, फार्म पॉन्ड सहित साथ ही पलाई गांव में फसलों का सर्वे कर ज्यादा से ज्यादा खरीफ की फसलों की बुआई करने के लिए लोगों को प्रेरित किया, उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान बिट प्रभारी कमलेश कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्योजी लाल धाकड़, उपाध्यक्ष दीपक संधावा, शाहरुख़ खान, बिठल नामा, मंजू शर्मा, कृष्णा बैरागी, सुनीता पांचाल, कविता धाकड़, मीनाक्षी, सहित महिलाएं एवं युवा मंडल सदस्य मौजूद रहे.

Trending news