केजरीवाल देश के सबसे कलहप्रिय मुख्यमंत्री : रूडी
Advertisement

केजरीवाल देश के सबसे कलहप्रिय मुख्यमंत्री : रूडी

केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का कलहप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वह खुद को पाक साफ दिखाने के लिए सब काम छोड़कर लगातार केन्द्र सरकार पर बयानबाजी करते रहते हैं, जबकि उनके खुद के मुख्य सचिव भ्रष्टाचारों के आरोपों से घिरे हुए हैं।

केजरीवाल देश के सबसे कलहप्रिय मुख्यमंत्री : रूडी

सागर (मप्र) : केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का कलहप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वह खुद को पाक साफ दिखाने के लिए सब काम छोड़कर लगातार केन्द्र सरकार पर बयानबाजी करते रहते हैं, जबकि उनके खुद के मुख्य सचिव भ्रष्टाचारों के आरोपों से घिरे हुए हैं।

मध्यप्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निवास पर रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए रूडी ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल झगडालू मुख्यमंत्री हैं। वह खुद को पाक दिखाने के लिये सब काम छोड़कर लगातार केन्द्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं जबकि उनके मुख्य सचिव भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं।’’ एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले मे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरे सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के पक्ष मे कांग्रेस ने जिस तरह के तेवर अख्तियार किए उससे लगता है कि वह जनता को यह जताना चाहती है कि राजनेताओं के अपराध कानून से ऊपर होते है।

देश में असहिष्णुता को लेकर उठी बहस पर उन्होंने कहा कि इस सब के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हाल ही में पार्टी के राजनैतिक स्वार्थ को लेकर उसने जिस तरह राज्यसभा व लोक सभा की कार्रवाई में गतिरोध पैदा किया वह भी असहिष्णुता का ही उदाहरण है।

Trending news