AAP Big Protest Against Bulldozer Action: आप ने दिल्ली में झुग्गी बस्तियों और घरों को ढहाने के खिलाफ बड़े आंदोलन की योजना बनाई है. आप का शीर्ष नेतृत्व बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ 29 जून को जंतर-मंतर पर धरना देगा.
Taal Thok Ke: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने नई आबकारी नीति जारी की है. जिसके मुताबिक एक अप्रैल से धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू हो जाएगी. मतलब एमपी के 19 पवित्र शहरों और ग्राम पंचायतों में एक अप्रैल से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी. आपको बताते चलें कि जिन शहरों में शराबबंदी लागू होगी वहां पहले से चलाई जा रही वाइन शॉप शिफ्ट नहीं की जाएगी. बंद मतलब बंद मोहन सरकार ने शराब आउटलेट के नए लाइसेंस के लिए नियम भी काफी कड़े कर दिए हैं..जिसके मुताबिक शराब दुकानों के लिए लाइसेंस लेने वाले ठेकेदारों को बैंक गारंटी. सिर्फ ई-बैंक गारंटी के रूप में ही मिलेगी.
मध्य प्रदेश सरकार की शराबबंदी उज्जैन में नहीं लागू होगी. आपको बता दें कि काल भैरव मंदिर में प्रसाद के तौर पर शराब चढ़ती है. जिसकी वजह से सरकार का फैसला यहां पर नहीं लागू होगा. सरकार ने 19 पवित्र शहरों और ग्राम पंचायत में 1 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया है. अब धार्मिक शहरों में बार और वाइन आउटलेट के लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे. संचालन की अनुमति भी नहीं होगी.
Amanatullah Khan FIR Update: अमानतुल्लाह को फरार हुए 60 घंटे हो चुके हैं. और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इसके बीच बड़ी खबर ये है कि अमानतुल्लाह ने गिरफ्तारी के डर से अंतरिम जमानत याचिका दायर कर दी है. अमानतुल्लाह ने ये याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है. और इस पर आज सुनवाई होनी है. अमानतुल्लाह खान पर पुलिस से भिड़ंत और आरोपी की हिरासत में से भागने में मदद की. इसके बाद से पुलिस ने कहा था कि वो फरार चल रहे हैं.
young boy dressed as arvind kejriwal Video: दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. ऐसे में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने एक छोटा सा बच्चा केजरीवाल बनकर अरविंद केजरीवाल के घर के नीचे पहुंच गया. Avyan Tomar नाम का ये बच्चा मूछें, चश्मा और जैकेट पहनकर हूबहू गेटअप में केजरीवाल की तरह नजर आया. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. देखिए............................................
Taal Thok Ke: अमित शाह ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया है. दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है वैसे ही सियासी हवा रुख बदलती दिखाई दे रही है. कहा जा रहा है कि दिल्ली के दंगल में सीधा मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है लेकिन कांग्रेस और ओवैसी भी मैदान में कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे हैं. इस वक्त एक सियासी दुश्मन दूसरे पर आरोप लगा रहा है कि दिल्ली चुनाव में सब मिले हुए हैं.
अरविन्द केजरीवाल को मिली पंजाब सुरक्षा हटा ली गई है जिसको लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई है जिसमे आम आदमी का पलटवार भी सामने आया है
kejriwal Middle Class Demands: केजरीवाल ने कहा कि मिडिल क्लास के लोगों का 50 फीसदी पैसा टैक्स देने में चला जाता है. उन्होंने बुजुर्गों के लिए रेलवे में फिर से यात्रा के लिए छूट की बात रखी. उन्होंने कहा कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास के हित में हो.
Taal Thok Ke: दिल्ली का विधानसभा चुनाव हर रोज बदल रहा है. हर रोज यहां के चुनावी मुद्दे भी बदल रहे हैं. लेकिन आज जिस मुद्दे पर हम ताल ठोक रहे हैं वो मुद्दा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के हाथ में थमा दिया है. चुनाव के बीच रामायण के एक प्रसंग को लेकर दिल्ली में बीजेपी और AAP के बीच महाभारत छिड़ गई है. केजरीवाल चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र कर विवादों में घिर गए. बीजेपी केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताते हुए जमकर निशाना साधा. तो पूरे विवाद पर केजरीवाल ने सफाई दी.
Delhi Chunav: अजय माकन ने कांग्रेस के नए मुख्यालय में हुई पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अपनी इस राय पर कायम हैं कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्र-विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में AAP की मजबूती से बीजेपी को ही फायदा हुआ है.
Taal Thok Ke: दिल्ली में चुनाव का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. दिल्ली की सर्दी और चुनावी सरगर्मी के बीच राहुल गांधी ने टीशर्ट में एंट्री लेकर जिस अंदाज में बैटिंग की है.उससे ये तो साफ हो गया है कि अब कांग्रेस दिल्ली में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है. राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर पीएम मोदी पर जमकर सवाल दागे. तो इधर आम आदमी पार्टी भी पलटवार करने से नहीं चूकी और कह दिया कि पहले राहुल कांग्रेस बचा लें. फिर दिल्ली या देश के बारे में सोचें. वहीं दिल्ली की CM आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर FIR दर्ज होने से केजरीवाल खासे नाराज हैं.
Bihar Politics: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाकर दिल्ली विधानसभा में जुड़वाया जा रहा है. केजरीवाल के इस बयान के बाद भाजपा के नेता हमलावर हैं.
Delhi News: आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुजारी और ग्रंथी के सम्मान में इस योजना का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है.
दिल्ली में चुनाव के ऐलान से पहले ही 'कैश फॉर वोट' का खेला शुरू हो चला है. ये दावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने किया है, जिन्होंने बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को कैश बांटने का आरोप लगाया है.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज इमामों का एक डेलीगेशन मुलाकात करने वाला है. यब मुलाकात सैलरी से मुताल्लिक होने वाली है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
संसद परिसर में 'धक्का-मुक्की' के मामले में राहुल गांधी का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर. राहुल गांधी के खिलाफ धक्का-मुक्की के दौरान शारीरिक हमला और उकसावे में शामिल होने का आरोप.
Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने गुरुवार को महिला सम्मान निधि योजना के तहत बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए हर महिला के बैंक अकाउंट में हर महीने 1,000 रुपये डालने की योजना को मंजूरी दे दी है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी. AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर दी है.
रुख करते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव की.. जिसे लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी ने नया पोस्टर जारी किया है. जिसमें लिखा है केजरीवाल झुकेगा नहीं. बीजेपी ने 'अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे 'के नारे के साथ AAP के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगी. दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर ये पोस्टर लगाए गए हैं.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की बात पर अब कोई विश्वास नहीं करता है। जो व्यक्ति अपने बच्चों की झूठी कसम खा कर तोड़ सकता है उस पर दिल्ली का विश्वास नहीं रहा। ये लोग अभी आपस में मोल भाव कर रहे हैं। ये एक दूसरे को धमकी देकर डराएंगे भी और मोल-भाव भी करेंगे। सच ये है कि अरविंद केजरीवाल बिना कांग्रेस से समझौता किए ठीक से चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। जैसे इन दोनों ने मिलकर लोकसभा लड़ा और हमने हराया ऐसे ही हम फिर इनको हराएंगे।"
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने केजरीवाल का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर पर बीजेपी ने लिखा है कि, 'केजरीवाल के लंदन में सांसों का आपातकाल है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मैं अपनी पत्नी के साथ तिरूपति बालाजी में भगवान के दर्शन करने आया हूं... सब लोग तरक्की करें, सबके घर में बरकत हो इसे लेकर मैंने भगवान से प्रार्थना की।"