26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की ये सेवा रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर
Advertisement
trendingNow11078938

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की ये सेवा रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर - समयपुर बादली) पर सेवाएं बुधवार, 26 जनवरी को आंशिक रूप से रेग्यूलेट की जाएंगी.

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो सेवा में कुछ बदलाव किए गए हैं. अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें.

  1. गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता
  2. दिल्ली मेट्रो की यलो को किया जाएगा रेग्यूलेट 
  3. दिल्ली पुलिस ने जारी किए निर्देश

दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन की जाएगी रेग्यूलेट

जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर - समयपुर बादली) पर सेवाएं बुधवार, 26 जनवरी, 2022 (गणतंत्र दिवस) को आंशिक रूप से रेग्यूलेट की जाएंगी. दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ( DMRC) द्वारा दिल्ली मेट्रो के सेवाओं में कुछ बदलाव किए गए है.

ये भी पढ़ें: भारत में ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन BA.2 ने ली एंट्री, जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस

जानें क्या हुए हैं बदलाव

1) येलो लाइन पर स्थित केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रिटेरियट) और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन एंट्री और एग्जिट दोनो सेवाओं के लिए दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे.

2) केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल लाइन 2 और लाइन 6 ( कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मार्ग) पर यात्रियों द्वारा इंटरचेंज के लिए किया जा सकेगा.

3) पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग पर एंट्री और एग्जिट दोनो सेवाएं सुबह 08:45 AM से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेंगी.

4) सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी पार्किंग लॉट्स 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: गोवा: आधी आबादी का है पूरा दबदबा, पुरुषों से ज्‍यादा हैं महिला वोटर्स

इसके अलावा 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक बंद रहेंगे. लेकिन लाइन 2 और लाइन 6 पर इंटरचेंज सेवाएं केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी. इन स्टेशनों पर शाम 6.30 बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news