RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- अब देश की नई पीढ़ी को ‘भारत माता की जय’कहना सीखना होगा
Advertisement

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- अब देश की नई पीढ़ी को ‘भारत माता की जय’कहना सीखना होगा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि नई पीढ़ी को मां भारती की शान में नारे लगाने का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी जेएनयू परिसर में कथित भारत विरोधी नारेबाजी पर उत्पन्न विवाद के आलोक में आई है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- अब देश की नई पीढ़ी को ‘भारत माता की जय’कहना सीखना होगा

नागपुर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि नई पीढ़ी को मां भारती की शान में नारे लगाने का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी जेएनयू परिसर में कथित भारत विरोधी नारेबाजी पर उत्पन्न विवाद के आलोक में आई है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें नई पीढी से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने को कहना होगा। यह युवकों के वास्तविक, स्वभाविक और सर्वांगीण विकास का हिस्सा होना चाहिए। जेएनयू विवाद का प्रत्यक्ष जिक्र किए बिना उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है क्योंकि कुछ ताकतें युवकों को ‘भारत माता की जय’ नहीं कहने की बात बता रही है।

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय फरवरी के प्रारंभ में तब सुखिर्यों में आ गया था जब संसद हमले के मुजरिम अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाये गए थे। पुलिस ने बाद में राजद्रोह का मामला दर्ज किया, जिसमें जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत तीन विद्यार्थी गिरफ्तार किये गये। भागवत गुरुवार को यहां आरएसएस मुख्यालय रेशमबाग में एक पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्‍होंने सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल को मातृशक्ति पुरस्कार प्रदान किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news