Advertisement
trendingNow1568777

सूरत की कपड़ा फैक्‍टरी में भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर

यह कपड़ा फैक्‍टरी सूरत के पंडेसरा इलाके में है. 

सूरत में कपड़ा फैक्‍टरी में आग. फोटो ANI
सूरत में कपड़ा फैक्‍टरी में आग. फोटो ANI

नई दिल्‍ली : गुजरात के सूरत में शनिवार सुबह एक कपड़ा फैक्‍टरी में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयावह है कि दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्‍कत कर रहे हैं. यह कपड़ा फैक्‍टरी सूरत के पंडेसरा इलाके में है. बताया जा रहा है कि इलाके में और भी कई फैक्‍टरियां हैं, जिनमें आग फैलने का खतरा बना हुआ है. हालांकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

देखें LIVE TV

जानकारी के मुताबिक सूरत के पंडेसरा इलाके में स्थित इस कपड़ा फैक्‍टरी में शनिवार को सुबह आग लगी है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author

TAGS

Trending news