कर्नाटक में संवैधानिक संकट, इधर बागी विधायकों ने किया मुंबई दर्शन
Advertisement
trendingNow1551389

कर्नाटक में संवैधानिक संकट, इधर बागी विधायकों ने किया मुंबई दर्शन

शुक्रवार को चार बाग़ी विधायक मुंबई दर्शन के लिए निकल पड़े. पहले सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचे और अपने उद्देश्य की सफलता के लिए बप्पा से प्रार्थना की.

कर्नाटक में संवैधानिक संकट, इधर बागी विधायकों ने किया मुंबई दर्शन

मुंबई: एक तरफ जहां कर्नाटक में संवैधानिक संकट गहराया हुआ है. वहीं मुंबई के एक शानदार होटल में ठहरे कांग्रेस और जेडीएस के बाग़ी विधायक जमकर मेहमाननवाज़ी का लुत्फ उठा रहे हैं. शुक्रवार को चार बाग़ी विधायक मुंबई दर्शन के लिए निकल पड़े. पहले सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचे और अपने उद्देश्य की सफलता के लिए बप्पा से प्रार्थना की.

इसके बाद विधायक मुंबई में दादर इलाके के प्रसिद्द रेस्टारेंट गोवा पोर्तुगीज़ में पहुंचे. विधायकों का कहना था कि उन्होंने मुंबई के गोवानी स्टाइल के व्यंजनों के बारे में काफी कुछ सुन रखा था,  इसलिए वह गोवा पोर्तुगीज़ रेस्टारेंट में इन लज़ीज़ डिशेज का मज़ा लेने पहुंचे. विधायकों ने शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाने का आनंद उठाया.

विधायकों ने बताया, उन्हें गोवा की फेमस रावस मछली की करी बेहद पसंद आई. विधायक डीसी पाटिल को टेन्डर कोकोनेट वाली सब्जी खूब पसंद आई.

Trending news