UP Chunav 2022 Opinion Poll: पश्चिमी यूपी में किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए फाइनल ओपिनियल पोल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1088979

UP Chunav 2022 Opinion Poll: पश्चिमी यूपी में किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए फाइनल ओपिनियल पोल

UP Chunav 2022 Opinion Poll: उत्तर प्रदेश में जनता इस बार सत्ता की चाबी किसे सौंपने का मन बना रही है, इस पोल में यूपी में 3 लाख लोगों से बात करके उनकी राय ली गई. इस ओपिनियन पोल में जानिए पश्चिमी यूपी के वोटरों का मूड. 

UP Chunav 2022 Opinion Poll: पश्चिमी यूपी में किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए फाइनल ओपिनियल पोल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रदेश में जनता इस बार सत्ता की चाबी किसे सौंपने का मन बना रही है, इसको लेकर Zee News ने पूरे प्रदेश में 20 जनवरी से 2 फरवरी के बीच फाइनल ओपिनियन पोल किया. इस पोल में यूपी में 3 लाख लोगों से बात करके उनकी राय ली गई. इस ओपिनियन पोल में जानिए पश्चिमी यूपी के वोटरों का मूड. 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बाग़पत, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले आते हैं. वहीं, अगर इस क्षेत्र में अहम सीटों की बात करें यहां कैराना, मुजफ्फरनगर, खतौली, नगीना, नजीबाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, देवबंद, सहारनपुर, हसनपुर, मेरठ, मुरादनगर, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, हापुड़ शामिल हैं. जहां पहले चरण और दूसरे चरण के लिए 10 फरवरी और 14 फरवरी को मतदान होना है.

2017 का पार्टियों को मिला वोट शेयर
-BJP-41 फीसदी 
- सपा- 22 फीसदी 
- बीएसपी-  21 फीसदी
- कांग्रेस - 8 फीसदी 
- अन्य- 8 फीसदी 

ZEE NEWS-DESIGN BOXED के फाइनल ओपिनियन पोल में वोट शेयर मिलने का अनुमान

- BJP+ - 36 फीसदी 
- सपा गठबंधन- 37 फीसदी 
- बीएसपी - 14 फीसदी 
- कांग्रेस को 6 फीसदी 
- अन्य - 7 फीसदी 

वर्ष 2017 में पश्चिम यूपी में किसे मिलीं कितनी सीटें
BJP - 52 सीट 
समाजवादी पार्टी-15 सीट 
कांग्रेस - 2 सीट
बीएसपी-  1 सीट 
अन्य - 1 सीट 

ZEE NEWS DESIGN BOXED के पहले के सर्वे में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
- BJP+ - 33-37 
- समाजवादी पार्टी गठबंधन - 33-37 सीट
- बीएसपी को 2-4 सीट 
- कांग्रेस को 0 सीट 
-  अन्य को 0 सीट 

ZEE NEWS DESIGN BOXED का दूसरा ओपिनियन पोल 20 जनवरी- 2 फरवरी के बीच किया गया. इसके मुताबिक पश्चिमी यूपी में किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही हैं. 

- BJP+ को 33-37 सीट 
- समाजवादी पार्टी गठबंधन को भी 33-37 सीट 
- बीएसपी को 2-4 सीट
- कांग्रेस को 0 सीट 
-  अन्य को 0 सीट 

पहले और दूसरे ओपिनियन पोल में बदलाव
- किसी एक गठबंधन के पक्ष में माहौल नहीं.
- बीजेपी+ और सपा+ में कांटे की टक्कर. 
- समाजवादी पार्टी को फायदा लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.
- बीजेपी को नुकसान की आशंका लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.
- बीएसपी को बड़ा नुकसान होने की आशंका.

नोट: (चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. ZEE NEWS के लिए DesignBoxed के इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 % है. ऐसे में इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए.)

 

WATCH LIVE TV

 

Trending news