Happy New Year 2023: डिलीशियस चॉकलेट चिप कुकीज के साथ करें नए साल का स्वागत, हर कोई करेगा वाह! वाह!
Advertisement
trendingNow11508151

Happy New Year 2023: डिलीशियस चॉकलेट चिप कुकीज के साथ करें नए साल का स्वागत, हर कोई करेगा वाह! वाह!

Cooking tips: आज हम आपके लिए चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की विधि लेकर आए हैं। चॉकलेट चिप कुकीज खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। इसको आप नए साल के दौरान घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

 

Happy New Year 2023: डिलीशियस चॉकलेट चिप कुकीज के साथ करें नए साल का स्वागत, हर कोई करेगा वाह! वाह!

How To Make Chocolate Chip Cookies: चॉकलेट एक बहुत ही फेमस स्वीट डिश है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए चॉकलेट और चॉकलेट से बनी डिशेज हर किसी को खूब पसंद आती हैं जैसे- शेक, स्मूदी, आइसक्रीम या केक आदि। ऐसे में आज हम आपके लिए चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की विधि लेकर आए हैं।

चॉकलेट चिप कुकीज खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। इसको आप नए साल के दौरान घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इससे आपकी नए साल की खुशी दोगुनी हो जाएगी। इनको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं चॉकलेट चिप कुकीज (How To Make Chocolate Chip Cookies) बनाने की विधि-

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की आवश्यक सामग्री-

आटा 2 1/4 कप 

बेकिंग सोडा 1 टी स्पून

नमक 1/2 टी स्पून 

अनसाल्टेड मक्खन ½ कप / 1 स्टिक
 
दानेदार चीनी 3/4 कप 

ब्राउन शुगर 3/4 कप 

अंडे 2
 
वेनिला अर्क 3/4 टी स्पून 

हल्की मीठी चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट चंक्स 2 कप 

चॉकलेट चिप कुकीज कैसे बनाएं? (How To Make Chocolate Chip Cookies)
 

चॉकलेट चिप कुकीज को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।

फिर आप इसमें आटा, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर अलग रख दें।

इसके बाद आप एक बर्तन में क्रीम मक्खन और दोनों शक्कर को डालकर करीब दो मिनट तक मिलाएं।

फिर आप इसको तब तक मिलाते रहें जब तक कि ये फ्लफी और हल्का न लगने लगे।

इसके बाद आप इसमें अंडों को एक-एक करके तोड़कर मिलाते जाएं।

फिर आप इसमें वेनिला अर्क डालें और हल्के हाथों से मिलाते रहें। 

इसके बाद आप इसमें आटा डालें और सारी समाग्री के साथ अच्छी तरह से मिला दें। 

फिर आप इसमें चॉकलेट चंक्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

इसके बाद आप तैयार मिक्चर के लोईयां बनाकर कुकीज का आकार बना लें।

फिर आप ओवन को 325 ° F पर प्रीहीट कर लें।

इसके बाद आप बेकिंग शीट पर पर्चमेंट पेपर को अच्छी तरह से बिछा लें।

फिर आप कुकीज को कमरे के तापमान पर करीब 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड दें।

इसके बाद आप प्रीहीट ओवन में कुकीज को करीब 10 से 12 मिनट तक बेक कर लें।

अब आपके स्वादिष्ट चॉकलेट चिप कुकीज बनकर तैयार हो चुकी हैं। 

Trending news