Advertisement
trendingNow1492318

BJP के इस नेता ने प्रियंका गांधी को बताया सीजनल और मायावती को बताया रीजनल नेता

उन्होंने कहा कि राजनीति में तीन तरह के नेता होते हैं. सीजनल, रीजनल और ओरिजनल, जो चुनाव से 6 महीने पहले राजनीति में सक्रिय होते हैं 

 

 

प्रियंका गांधी और मायावती की फाइल फोटो.
प्रियंका गांधी और मायावती की फाइल फोटो.

बलिया: यूपी के बलिया जनपद के बैरिया क्षेत्र से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए उनको सीजनल नेता बता डाला. उन्होंने कहा कि राजनीति में तीन तरह के नेता होते हैं. सीजनल, रीजनल और ओरिजनल, जो चुनाव से 6 महीने पहले राजनीति में सक्रिय होते हैं और उसके बाद इटली जाकर राजनीति करते है, वो सीजनल नेता है. उन्होंने प्रियंका गांधी को भी सीजनल नेता हैं. वहीं, मायावती को रीजनल नेता बताते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति में अपराध करके या राजनीति करते हैं, जिनका उद्देश्य पैसा ही कामना है, वो रीजनल नेता हैं.

fallback
सुरेंद्र सिंह की फाइल फोटो. 

विधायक ने कांग्रेस पार्टी को जमीदारी पार्टी बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति के ड्रामा का दरोगा बता डाला. कांग्रेस को नेहरू परिवार की विरासत बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई चिंतन, मंथन और विचार नहीं है. विधायक यही नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी पर राफेल घोटाले को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को चीनी और चोकर के भाव में अंतर नहीं पता उनको सिर्फ बहाना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

विधायक ने साधु-संतों के कुंभ के बाद अयोध्या जाकर मंदिर बनाने के सवाल पर कहा कि राम मंदिर जरूर बनना चाहिए, चाहे कानून बनाकर या समाज को जगाकर. अगर साधू-संत समाज अयोध्या पहुंचकर मंदिर बनाने का प्रयास करेगा, तो मैं खुद दो चार हजार कार्यकर्ताओं को लेकर अयोध्या जाऊंगा. उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम की मर्यादा फंसी हो, वहां कानून को भी दरकिनार कर देना चाहिए. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news